एक्सप्लोरर

CEC Rajeev Kumar: 'किसी दिन हम भी देंगे जवाब...', EC और EVM पर सवाल उठाने वालों से बोले चुनाव आयुक्त

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि दिल्ली से लेकर बंगाल-बिहार तक में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है.

Election Commission: लोकसभा चुनाव के बीच विपक्ष ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. पोलिंग-बूथ वाइज मतदान प्रतिशत के आंकड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई है. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वह किसी दिन खुलासा करेंगे कि किस तरह से लोगों को गुमराह किया जा रहा है. लोगों के मन में शंकाएं पैदा हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गुमराह करने वालों को कल जवाब दिया है, लेकिन हम भी इसका जवाब देंगे. 

दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पोलिंग बूथ-वाइज मतदान प्रतिशत के आंकड़ों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की थी. शुक्रवार (24 मई) को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एडीआर की याचिका पर चुनाव आयोग को निर्देश देने से इनकार कर दिया. विपक्ष का आरोप है कि पोलिंग बूथ-वाइज मतदान प्रतिशत आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. इससे चुनाव आयोग पर भी सवाल उठे हैं. 

देशभर में हो रहे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान: मुख्य चुनाव आयुक्त

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली में वोट डाला. वह राजधानी के न्यू मोतीबाग में अपनी पत्नी के साथ वोट डालने गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं. कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं है. उन्होंने बताया, "सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है."

हम भी किसी दिन देंगे जवाब: राजीव कुमार

उनसे चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर सवाल हुआ. इस पर राजीव कुमार ने कहा, "संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है. किसी दिन हम सबको इसके बारे में बताएंगे और बताएंगे कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाता है. इससे हमारी वोटिंग भी प्रभावित होती है, क्योंकि लोगों के मन में इस बात को लेकर संदेह पैदा होता है कि ईवीएम सही है या नहीं, वोटिंग लिस्ट ठीक है या नहीं. कल सुप्रीम कोर्ट ने इन सबका जवाब दिया, लेकिन हम भी किसी दिन जवाब देंगे."

यह भी पढ़ें: वोटिंग डाटा सार्वजनिक करने की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- चुनाव आयेग को...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget