एक्सप्लोरर

एयरसेल-मैक्सिस डील घोटाला: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर दिल्ली की कोर्ट ने लगाई रोक

पी चिदंबरम पर आरोप है कि जब वो देश के वित्त मंत्री थे, उस दौरान उन्होंने एफआईपीबी के नियमों की अनदेखी करते हुए एयरसेल मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी.

नई दिल्ली: एयरसेल-मैक्सिस डील घोटाले में फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर दिल्ली की कोर्ट ने रोक लगा दी है. हालांकि इस मामले में ईडी से पूछताछ पर कोई रोक नहीं लगी है. गिरफ्तारी के डर से पी चिदंबरम ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी.

चिदंबरम ने क्यों खटखटाया अदालत का दरवाज़ा?

दरअसल चिदंबरम को डर था कि एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय उन्हें गिरफ्तार कर सकता है. इसलिए उन्होंने पटियाला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करके अग्रिम जमानत देने की मांग थी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को पांच जून तक जवाब देने को कहा है.

अदालत में चिदंबरम ने क्या दलीलें दीं?

पी चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पेश हुए. कपिल सिब्बल ने कहा  कि अब तक सीबीआई को इस मामले में कुछ नहीं मिला है. लेकिन फिर भी प्रवर्तन निदेशालय ने पी चिदंबरम को समन जारी कर पेश होने को कहा है. हमें डर है कि प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ विरोधात्मक कार्रवाई कर सकता है. लिहाजा उनको अग्रिम जमानत दे दी जाए.

पी चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को भरोसा दिलाया की चिदंबरम जांच एजेंसी की जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार है. जांच एजेंसी जब बुलाएगी वो एजेंसी के सामने हाजिर हो जाएंगे.

क्या हुआ अदालत में

कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पी चिदंबरम को 5 जून के लिए जो समन जारी किया गया है, उस पर फिलहाल रोक नहीं होगी. यानी कि 5 जून को पी चिदंबरम को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर होना होगा.

चिदंबरम पर क्या आरोप हैं?

पी चिदंबरम पर आरोप है कि जब वो देश के वित्त मंत्री थे, उस दौरान उन्होंने एफआईपीबी के नियमों की अनदेखी करते हुए एयरसेल मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी. यह वही मामला है जिसमें पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी बनाया हुआ है. फिलहाल कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भी अदालत ने रोक लगा रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget