एक्सप्लोरर

आखिर कब बंद होंगे नक्सली हमले? 2017 से अबतक 51 जवानों ने दी शहादत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने पर बस्तर जिले के आईजी विवेकानंद सिन्हा का कहना है कि नक्सली घबराए हुए हैं और नक्सलियों को इस हमले का अंजाम भुगतना होगा.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में सात जवानों ने देश के लिए जान कुर्बान कर दी. कायर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर ड्यूटी से लौट रहे जवानों को निशाना बनाया. सड़क निर्माण काम की सुरक्षा में लगे जवान जब गाड़ी से जा रहे थे तब नक्सलियों ने गाड़ी को निशाना बनाया. गाड़ी में पुलिस के सात जवान सवार थे. पुल के पास आईईडी लगाकर नक्सलियों ने जोरदार धमाका किया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. सभी जवान शहीद हो गए और जमीन पर 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया.

घबराए हुए हैं नक्सली, हमले का अंजाम भुगतेंगे- आईजी

नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने पर बस्तर जिले के आईजी विवेकानंद सिन्हा का कहना है कि नक्सली घबराए हुए हैं और नक्सलियों को इस हमले का अंजाम भुगतना होगा. शहीद जवानों में तीन जिला पुलिस के हैं. इनमें प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के, आरक्षक टिकेश्वर ध्रुव धमतरी जिले के ग्राम परेवाहोह के और आरक्षक शालिग्राम सिन्हा कांकेर जिले के ग्राम चिनोरी चारामा के थे.

अरनिया, सांबा-रामगढ़ सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग, BSF ने दिया करारा जवाब

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार शहीद जवान सीएएफ के हैं. इनमें प्रधान आरक्षक विक्रम यादव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम निरा छिंदली के, आरक्षक राजेश सिंह बिहार के बेगूसराय जिले के ग्राम बीहट के, आरक्षक रविनाथ सिंह पटेल उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्राम बसनी के और अर्जुन राजभर गाजीपुर जिले के ग्राम बरईपारा के रहने वाले थे.

2017 से अबतक हमलों में 51 जवान हुए शहीद  नक्सली इसलिए बौखलाए हुए हैं क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने उनके खिलाफ बड़ी मुहिम चला रखी है जिसका असर भी दिख रहा है. साल 2010 से 2013 तक करीब साढ़े 6 हजार हजार नक्सली हमले हुए हैं. जबकि साल 2014 से साल 2017 तक चार हजार नक्सली हमले हुए. पिछले महीने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई में 37 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया. यही नहीं देश के नक्सल प्रभावित जिले भी 126 से घटकर 90 तक सिमट गए हैं. 2017 से अब तक नक्सलियों के हमले में 51 जवान भी शहीद हुए हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

बहन की शादी की तैयारी में थे रविनाथ, अब लौटेगा जनाजा

रविनाथ सिंह पटेल वाराणसी के बड़ागांव थाने के बसनी दल्लूपुरा गांव के रहने वाले थे. सिर्फ 23 साल के शहीद रविनाथ पर पूरा गांव गर्व कर रहा है. लेकिन रविनाथ के घर पर मातम पसरा है. गांववालों ने शहीद रविनाथ के बुजुर्ग माता पिता को उनकी शहादत की खबर नहीं दी. गांववालों के मुताबिक रविनाथ 24 मई को गांव आने वाले थे. दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे रविनाथ गांव आकर बहन के शादी के लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे लेकिन अब रविनाथ के शहादत की खबर गांव पहुंची है. गांववाले शहीद रविनाथ की तारीफ कर बताते हैं कि रविनाथ ने गांव के बच्चों के लिए एक मिसाल पेश की.

आखिर कब बंद होंगे नक्सली हमले? 2017 से अबतक 51 जवानों ने दी शहादत

शहीद अर्जुन के गांव में मातम का माहौल

दंतेवाड़ा में कल हुए नक्सली हमले में शहीद होने वालों में गाजीपुर के अर्जुन राजभर भी हैं. अर्जुन राजभर गाजीपुर के बरइ पारा गांव के रहने वाले थे . शहीद अर्जुन राजभर 2014 में छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे. पांच भाइयों में अर्जुन चौथे नंबर पर थे. शहीद अर्जुन के दो बेटियां और एक बेटा भी है. नक्सलियों के धमाके में अर्जुन राजभर बुरी तरह घायल हो गए थे. बाद में इलाज के दौरान अर्जुन भी शहीद हो गए. शहीद अर्जुन की शहादत की खबर सुनकर गांव में शहीद के घर लोगों की भीड़ लग गई. गांव में मातम का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget