एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: राहुल गाधी का मोदी सरकार पर वार, कहा- ‘भाई को भाई से लड़ाकर नहीं हो सकता विकास’

राहुल गांधी ने कहा, "इस अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, गरीब, आदिवासी चलाते हैं. अगर पूरा पैसा 10-15 लोगों के हवाले कर दिया जाएगा, नोटबंदी की जाएगी, गलत जीएसटी लागू होगा तो हिंदुस्तान में रोजगार पैदा हो ही नहीं सकता, अर्थव्यवस्था चल ही नहीं सकती."

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्धघाटन किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके जनता का रोजगार छीन लिया और अब वह भाई को भाई से लड़ा रही है. ऐसे विकास नहीं हो सकता.

राहुल गांधी ने आदिवासियों के साथ नृत्य भी किया

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, ‘’विविधता में एकता हमारी ताकत है और सभी को जोड़ने से ही देश की ताकत बढ़ेगी. भाई को भाई से लड़ाने से देश का भला नहीं हो सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बिना सबको साथ लिए, हर धर्म, हर जाति, आदिवासी, दलित, पिछड़ों को साथ लिए बिना देश की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती. जब तक इस देश के सभी लोगों को जोड़ा नहीं जाएगा, जब तक सभी की आवाज विधानसभा में, लोकसभा में सुनाई नहीं देगी, तब तक न तो बेरोजगारी के बारे में कुछ किया जा सकता है और न ही अर्थव्यवस्था के बारे में." राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्धघाटन करने के बाद राहुल गांधी ने आदिवासियों के साथ नृत्य भी किया.

अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, गरीब, आदिवासी चलाते हैं- राहुल

राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और कुछ चुनिंदा लोगों को सरकार द्वारा राहत दिए जाने का सवाल उठाते हुए कहा, "इस अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, गरीब, आदिवासी चलाते हैं. अगर पूरा पैसा 10-15 लोगों के हवाले कर दिया जाएगा, नोटबंदी की जाएगी, गलत जीएसटी लागू होगा तो हिंदुस्तान में रोजगार पैदा हो ही नहीं सकता, अर्थव्यवस्था चल ही नहीं सकती."

भाई को भाई से लड़ाकर देश का फायदा नहीं हो सकता- राहुल

छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "यहां किसानों, युवाओं, आदिवासियों, महिलाओं की बात सुनी जा रही है और प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं. सभी मिलकर इस प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं. इसका फर्क नजर आता है, यहां हिंसा कम हुई, यहां की अर्थव्यवस्था अन्य राज्यों से आगे निकल रही है. यह अंतर नजर आता है, क्योंकि तोड़ने से कुछ नहीं बनाया जा सकता, भाई को भाई से लड़ाकर देश का फायदा नहीं हो सकता."

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव को विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, "यहां देश भर से अलग-अलग हिस्से से आदिवासी आए हैं. वे यहां अपनी संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे, अनेकता में एकता दिखेगी और पता चलेगा कि अनेकता से ही एकता बनती है."

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को तीन दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हुआ, जिसमें 25 राज्यों के आदिवासी एक ही समय पर एक स्थान में उपस्थित रहेंगे. साथ ही इस महोत्सव में बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढें-

मिसाल: हिंसा के बीच फिरोजाबाद के हाजी कदीर ने सिपाही को दंगाइयों के चंगुल के निकालकर घर में दी शरण

CAA-NRC विरोध प्रदर्शन: यूपी के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद, जानें कहां कब तक बंद रहेगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget