एक्सप्लोरर

टूलकिट मामलाः छत्तीसगढ़ पुलिस का संबित पात्रा को नोटिस, पूछताछ के लिए पेश होने का दिया निर्देश

छत्तीसगढ़ पुलिस ने टूलकिट मामले में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को आज शाम 4 बजे रायपुर के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट करने को कहा है. पात्रा को थाने में व्यक्तिगत या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है और उपस्थित नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. एनएसयूआई ने रायपुर में टूलकिट मामले में पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

रायपुरः छत्तीसगढ़ पुलिस ने 'टूलकिट'  मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को तलब किया है. उन्हें 23 मई यानी आज शाम 4 बजे रायपुर के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया है. कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने रायपुर में टूलकिट मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें एआईसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट लेटरहेड पर कथित रूप से झूठा और मनगढ़ंत कंटेंट छापने का आरोप लगाया गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने संबित पात्रा को थाने में व्यक्तिगत या  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने के लिए कहा है  और उपस्थित नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. 

फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर झूठा कंटेंट छापने का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनसएयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर 19 मई को सिविल लाइंस थाने में 'फर्जी खबर फैलाने' और 'वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने' का मामला दर्ज किया गया था. शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने नकली लेटरहेड का उपयोग करके मनगढ़ंत कंटेंट प्रसारित किया. शर्मा ने आरोप लगाया कि इस फर्जी कंटेंट को फैलाने का उद्देश्य कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में मोदी सरकार की भारी विफलता से ध्यान हटाना था. आईपीसी की धारा 469, 504 , 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

बीजेपी ने कहा- कांग्रेस फेस सेविंग की कर रही कोशिश  
वहीं, राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराकर अपना चेहरा बचाने की कांग्रेस की कोशिश से काम नहीं चलेगा. भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री और देश को बदनाम करने के लिए एक टूलकिट बनाया है. उन्होंने कहा कि जब इसका खुलासा हुआ तो यह एफआईआर दर्ज करा अपना चेहरा बचाने की कोशिश की गई. 

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 40 हजार नए केस दर्ज, 3741 लोगों की मौत

Black Fungus: कोरोना के बाद देश में ब्लैक फंगस का कहर, 14 राज्यों में महामारी घोषित, जानें कहां मिले हैं कितने केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget