एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Naxal Attack: जम्मू के राजेशवर लापता, पत्नी ने कहा- सही सलामत घर वापसी को सुनिश्चित करें पीए मोदी

परिवारवाले राजेश्वर सिंह की सकुशल वापसी की कामना के साथ ही केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि लापता राजेश्वर को जल्द खोज निकाला जाना चाहिए.राजेश्वर पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे हैं और पिछले साल ही अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे.

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए और 32 घायल हैं. वहीं, एक जवान लापता है. लापता जवान का नाम राजेश्वर सिंह हैं, जो जम्मू के रहने वाले हैं. वह सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो दस्ते में शामिल थे. राजेश्वर का पूरा परिवार अब उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है और मोदी सरकार से गुहार लगा रहा है कि वह जल्द से जल्द राजेश्वर की रिहाई सुनिश्चित कराएं

 कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ में ही रखा गया- परिवार

राजेश्वर पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे हैं और पिछले साल ही अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे. राजेश्वर के घर वालो का दावा है कि उनके जज़्बे को देखते हुए कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ में ही रखा गया. राजेश्वर के परिवार के मुताबिक उन्हें नक्सलियों ने बंधक बनाया है, जिसकी जानकारी उन्हें वहां के स्थानीय चैनल से मिली है.

जल्द से जल्द रिहा कराए केंद्र सरकार- परिवार

परिवारवाले राजेश्वर सिंह की सकुशल वापसी की कामना के साथ ही केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि लापता राजेश्वर को जल्द खोज निकाला जाना चाहिए. राजेश्वर के साले विक्रांत ने बताया कि इस हमले के बाद वहां के स्थानीय चैनेल से फ़ोन आया कि राजेश्वर को नक्सलियों ने बंधक बनाया है. परिवार अब मांग कर रहा है कि अगर उन्हें नक्सलियों ने बंधक बनाया है तो केंद्र सरकार उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराए. राजेश्वर के घर वालों का कहना है कि राजेश्वर अपने साले की शादी के लिए छुट्टी पर आने वाले थे.

परिवार वालों ने कहा है कि राजेश्वर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है और अब यह केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वो राजेश्वर की सही सलामत घर वापसी को सुनिश्चित करे. राजेश्वर सिंह जम्मू के दोमाना इलाके में रहते हैं. पिछले पांच साल से छत्तीसगढ़ में तैनात राजेश्वर के पिता भी सीआरपीएफ में तैनात थे.

उनका फ़ोन कोई नहीं उठा रहा- राजेश्वर

राजेश्वर की धर्मपत्नी मीनू मनहास का कहना है कि उनकी राजेश्वर की शुक्रवार शाम बात हुई थी, जिसमें उन्होंने इस ऑपरेशन की जानकारी दी थी और तब से उनका फ़ोन कोई नहीं उठा रहा. उन्होंने कहा कि राजेश्वर इससे पहले भी ऑपरेशन्स में जाते थे, लेकिन कभी इतनी देर नहीं होती थी

पत्नी के मुताबिक राजेश्वर उनके पति होने के साथ साथ देश के जवान हैं और अब यह सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि उनकी सकुशल घर वापसी हो. उनकी बहन सरिता का दावा है कि राजेश्वर को शायद नक्सली अगवाह कर के ले गए है और उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए।. वहीं राजेश्वर की माता कुंती देवी का कहना है कि राजेश्वर उनका इकलौता सहारा है.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh Naxal Attack Update: 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, हमले में 22 जवान शहीद, एक लापता

कोरोना की मार-देश में हाहाकार: जानिए महाराष्ट्र-दिल्ली और यूपी समेत सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का लेखा जोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget