एक्सप्लोरर

Maoists fire on CRPF: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने CRPF कमांडो दल पर की गोलीबारी, बाल-बाल बचे जवान

तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. हेलिकॉप्टर से उतरने के दौरान कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई.

Maoists fire on CRPF commandos in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो दल पर गोलीबारी कर दी. हालांकि राहत की बात ये है कि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना से लगी छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे व्यापक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हेलिकॉप्टर से उतर रहे सीआरपीएफ कमांडो दल पर बुधवार को नक्सलियों ने गोलीबारी की.

सीआरपीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई बलों की एक संयुक्त टीम ने कुछ प्रमुख नक्सली नेताओं को निशाना बनाने के लिए आक्रामक अभियान शुरू किया है.

सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं

सीआरपीएफ के छत्तीसगढ़ सेक्टर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. हेलिकॉप्टर से उतरने के दौरान कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद नक्सली भागने पर मजबूर हो गए.’’ बयान में ये भी कहा गया है कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है और नक्सलियों के नुकसान की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

इस अभियान में पुलिस और विशेष बल भी शामिल

सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन विशेष बल है, जो नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिए तैनात है. बयान में कहा गया, ‘‘सरकार की तरफ से की जा रही विकास संबंधी गतिविधियों के कारण स्थानीय आबादी का समर्थन माओवादी तेजी से खोते जा रहे हैं.’’ सूत्रों ने बताया कि यह अभियान सुकमा जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर बुधवार दोपहर से चलाया गया. उन्होंने कहा कि इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कई इकाइयों के साथ ही उसकी कमांडो इकाई कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस और तेलंगाना राज्य पुलिस के विशेष बल भी शामिल हैं.

जारी है नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

सूत्रों के अनुसार, खास खुफिया सूचनाओं के आधार पर बलों को जमा किया गया है और उनका निशाना दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुकमा जिले का दक्षिणी सिरा है जिसके पास छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा की सीमाएं मिलती हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक शीर्ष नक्सली कमांडर और उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है. सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों के लिए हेलिकॉप्टर, विशेष बलों के कमांडो, मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) और ग्लोबल पोजिशनिंग डेटा (जीपीएस) की मदद ली जा रही है. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पाटिलिंगम ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और अभियान पूरा होने के बाद ब्यौरा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: विचारों की जंग है राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध', रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget