एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: गणेश उत्सव में कोरोना वायरस का असर, नहीं रख सकेंगे चार फीट से ऊंची प्रतिमा, ये हैं नियम

मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के बाद किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में गणेश उत्सव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गए हैं. निर्देशों के तहत समितियां चार फीट से अधिक ऊंची प्रतिमा की स्थापना नहीं कर सकेंगी. यदि कोई व्यक्ति मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तब इलाज का पूरा खर्च मूर्ति स्थापना करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा वहन किया जाएगा.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न जिला प्रशासनों ने गणेशोत्सव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इन निर्देशों के तहत गणेश मूर्ति की ऊंचाई और चौड़ाई 4X4 फीट से अधिक नहीं होगी और मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15x15 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए.

समिति को चार सीसीटीवी भी लगवाने होंगे

अधिकारियों ने बताया कि मंडप/पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने के लिए पृथक से पंडाल नहीं होगा और दर्शकों और आयोजकों के बैठने के लिए कुर्सी नहीं लगायी जाएंगी. किसी भी एक समय में मंडप और सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न होंगे. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर रखेगी जिसमें दर्शन के लिए आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नबंर दर्ज किया जायेगा. यह इसलिए ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित होता है तो उसके सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जा सके. इसके लिए समिति को चार सीसीटीवी भी लगवाने होंगे.

उन्होंने बताया कि मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जाएगा. ऐसा पाए जाने पर समिति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाइजर, थर्मल स्क्रिनिंग, आक्सीमीटर, हैंडवाश और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी. थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाए जाने अथवा कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी.

कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी

अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तब इलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जाएगा. कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी. यदि पूजा की अवधि के दौरान भी क्षेत्र निषिद्ध क्षेत्र घोषित हो जाता है तब तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी.

मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के बाद किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी. मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के बाद किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. मूर्ति स्थापना और विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य और पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी. अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी. मूर्ति विसर्जन के लिए चार से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे और वह मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे. पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट मार्ग, तिथि और समय का पालन करना होगा. शहर के व्यस्त मार्गों से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने बताया कि इन शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी, यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तब कम से कम सात दिन पहले नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय में आवेदन देना होगा और अनुमति प्राप्त होने के बाद ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी.

छत्तीसगढ़ में 8515 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. राज्य में बुधवार तक 8515 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 48 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य का रायपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित है और यहां सबसे अधिक 2622 मामले सामने आये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget