एक्सप्लोरर

सरगुजा से राजा टीएस सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए सीएम, जानिए उनके बारे में सब कुछ

छत्तीसगढ़ सीएम के लिए टीएस सिंहदेव का नाम तय माना जा रहा है. सिंहदेव सरगुजा राजपरिवार से हैं और अपने इलाके में काफी लोकप्रिय हैं. वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. 2008 और 2013 में वो अंबिकापुर से विधायक भी रहे. इस बार उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कराई है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ सीएम के लिए टीएस सिंहदेव का नाम तय माना जा रहा है. सिंहदेव सरगुजा राजपरिवार से हैं और अपने इलाके में काफी लोकप्रिय हैं. वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. 2008 और 2013 में वो अंबिकापुर से विधायक भी रहे. इस बार उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है.

सिंहदेव की चर्चा लोगों में शुरु से ही रही है. कभी उनकी संपत्ति को लेकर तो कभी उनके सादगी भरे व्यवहार को लेकर. उन्होंने जो हलफनामा जमा किया था उसके मुताबिक उनके पास 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. उन्हें लोग बाबा कहकर भी बुलाते हैं.

टीएस सिंहदेव किसी भी तरह के विवादों से दूर हैं, पढ़े लिखे हैं और चुनाव में 60 से अधिक सभाएं भी उन्होंने की थीं. कांग्रेस का घोषणापत्र बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका बताई जाती है. ये सभी वो बातें हैं जो सीएम पद पर उनके दावे को मजबूत करती हैं.

महाराजा सिंहदेव को राहुल गांधी और सोनिया गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है. माना जा रहा है कि उनकी छवि, लोकप्रियता और मेहनत को देखते हुए उन्हें सीएम पद की कमान दी जा सकती है. कुछ प्लस पॉइंट उनके व्यवहार को लेकर भी बनते हैं. कार्यकर्ताओं, साथी नेताओं के साथ जिस तरह से पेश आते हैं उसकी नजीर दी जाती है.

2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी 49 और कांग्रेस ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीएसपी और अन्य के खाते में 1-1 सीट गई थी. लगातार तीन बार से बीजेपी यहां सरकार बनाने में कामयाब हो रही थी लेकिन इस बार बाजी कांग्रेस के पास आ गई है.

2018 में 90 में से 68 सीटें कांग्रेस ने जीतीं जबकि बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई. बाकी सात सीटों पर अन्य का कब्जा रहा. अजित जोगी की पार्टी और बसपा ने ये सात सीटें जीतीं. जोगी की पार्टी को 5.6 प्रतिशत वोट मिले जबकि बीएसपी को 2.2 प्रतिशत वोट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget