एक्सप्लोरर

'थोड़ा तो पढ़े लिखे होंगे...', डिप्टी CM देवेंद्र फडनवीस ने नेहरू को घेरा तो भड़के पवन खेड़ा

Pawan Khera On Devendra Fadnavis: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नेहरु ने 1962 में नानासाहेब करमरकर को पद्मश्री से नवाजा था. क्योंकि उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बनाई थी.

Pawan Khera On  Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर सियासी उबाल है. शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और एनसीपी सहित तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर बीजेपी और शिंदे सरकार को घेर रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सिर्फ़ अनपढ़ लोग ही ऐसी बात कर सकते हैं. मुझे उम्मीद थी कि देवेंद्र फडणवीस थोड़े पढ़े-लिखे होंगे. पवन खेड़ा ने आगे कहा कि नेहरू जी ने 1936 में पहले एडिशन के बाद एक पत्र लिखा था. उन्होंने यह तब लिखा था जब वे जेल में थे और उनके पास रिफरेंस मैटेरियल नहीं थी. अगले एडिशन में इसे बदल दिया गया.

जानिए क्या बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये वही नेहरु जी हैं, जिन्होंने 1962 में नानासाहेब करमरकर को पद्मश्री से नवाजा था. क्योंकि उन्होंने 1921 से लेकर 1928 तक छत्रपति शिवाजी की बहुत खूबसूरत प्रतिमा बनाई थी. आज भी आप उस प्रतिमा को पुणे के छत्रपति शिवाजी नगर में जाकर देख सकते हैं.

ज़िम्मेदार मंत्री और CM को करें निलंबित- पवन खेड़ा

पीएम मोदी के माफी मांगने वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने नाराजगी भरे लहजे में माफी मांगी. क्या यह माफी है? और उन्हें जिम्मेदार मंत्री और मुख्यमंत्री को निलंबित करना चाहिए था. उन्हें सजा देनी चाहिए.  

क्या बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस?

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर रविवार (1 अगस्त) को मुंबई में एमवीए ने विरोध मार्च निकाला. इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक है. महा विकास अघाड़ी हो या कांग्रेस पार्टी, उन्होंने कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया.

'पूर्व PM नेहरू ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किया अपमान'

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि नेहरू जी ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया. क्या कांग्रेस और एमवीए इसके लिए माफ़ी मांगेंगे? मध्य प्रदेश में तत्कालीन सीएम कमल नाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को बुलडोजर से गिरा दिया. आजादी के सालों बाद भी, उसी कांग्रेस ने हमें सिखाया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा. उन्होंने कभी सूरत को नहीं लूटा. सूरत के लोगों ने वहां छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की? क्या कांग्रेस इसके लिए माफ़ी मांगेगी?. 

ये भी पढ़ें: क्राइम हुआ तो यहां चलेगा सरकार का कड़ा चाबुक! CM ने दो टूक चेताया- हरकतें सुधार लें वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget