एक्सप्लोरर

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की मिली अनुमति, बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Chhath in Delhi: डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति दे दी गई है.

Chhath Puja 2021 in Delhi: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय राजधानी के निर्धारित स्थानों पर सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ छठ पूजा करने की अनुमति दे दी. डीडीएमए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड प्रबंधन के लिए नीतियों का निर्धारण करता है.  डीडीएमए 30 सितंबर की बैठक के बाद यमुना नदी के तट, अन्य जलाशयों सहित दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी. छठ पूजा पर रोक के फैसले का विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस ने विरोध किया था.

डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ''डीडीएमए ने दिल्ली के निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति दे दी है.  कोविड-19 नियमों के चलते सीमित संख्या में ही लोगों को पूजा करने की अनुमति दी जाएगी.''

उन्होंने कहा, ''लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे सभी कोविड-19 नियमों का अनुपालन करें और मास्क पहने. दिल्ली में कोविड-19 के हालात नियंत्रण में हैं लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है.'' पूजा कि अनुमति मिलने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं खासकर पूर्वांचल के लोगों ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी. 


Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की मिली अनुमति, बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक का कांग्रेस और बीजेपी द्वारा विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल अनिल बैजल से डीडीएमए की बैठक बुलाने और सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आह्वान किया था. 

गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग दिवाली के छठे दिन मनाते हैं और इस दौरान व्रती पानी में खड़े होकर पहले डूबते सूर्य को और बाद में उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते हैं. इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुराड़ी के इब्राहिमपुर गांव में उन लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जो छठ का व्रत रखने वाले हैं.  इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी भी थे.

Sidhu vs Captain: ट्विटर पर नवजोत सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच तीखी बहस, 'जयचंद' तक कहा

abp न्यूज़ के 'ऑपरेशन ब्लैक मनी' का असर, 6000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में CBI ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget