एक्सप्लोरर

'ड्रीमगर्ल' स्टाइल में एंजल प्रिया बन कर 300 से अधिक लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने 27 साल के एक शख्स को तिरूनेलवेली से गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर 300 से अधिक लोगों को ठगने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक ये शख्स महिलाओं की आवाज में लड़कों से बात करता था और फिर उन्हें ठग लेता था.

चेन्नई: पुलिस ने 27 साल के एक शख्स को तिरूनेलवेली से गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर 300 से अधिक लोगों को ठगने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक ये शख्स महिलाओं की आवाज में लड़कों से बात करता था और फिर उन्हें ठग लेता था.

पुलिस ने कहा कि वल्लाल राजकुमार नाम के इस शख्स ने 319 लोगों को ठगा है. ऐसा माना जा रहा है कि कुछ और लोगों को भी इस आदमी ने ठगा है. इसी की जांच के लिए अफसर जुटे हुए हैं और सारे तार खंगाले जा रहे हैं ताकि सारी हकीकत सामने आ सके.

राजकुमार को आईपीसी की धारा 384, 506(आई) और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. फ्री क्लासीफाईड विज्ञापन वाले एक मोबाइल एप लोकांटो के जरिए ये सेक्स चैट का विज्ञापन करता था. कुछ लोग इस विज्ञापन को देख कर इससे संपर्क करते थे और इसके जाल में फंस जाते थे.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार काउंसिल के बाहर लगे पाकिस्तानी आर्मी विरोधी पोस्टर

राजकुमार की पहली शिकायत चेन्नई के बाहरी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने की. इसने विज्ञापन देख कर नंबर पर संपर्क किया था. राजकुमार ने प्रिया बनकर इससे बातें कीं. आवाज के जाल में ये शख्स फंसता चला गया और राजकुमार के हाथों ठगा गया.

100 रुपये का डिजिटल पेमेंट लेकर उसे एक तस्वीर भेजी गई और न्यूड वीडियो के बदले 1500 रुपये मांगे गए. पीड़ित ने इससे इंकार कर दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद उसे अलग अलग नंबरों से फोन आने लगे. उसे धमकियां मिलने लगीं.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी नहीं थम रहा उपद्रव, गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर से की बात

डिप्टी कमिश्नर शेखर देशमुख ने बताया कि राजकुमार उन लोगों को खिलाफ पुलिस में ऑनलाइन फर्जी शिकायतें दर्ज करा देता था जो उसे पैसे देने से इंकार कर देते थे. इन शिकायतों के स्क्रीनशॉट को पीड़ितों को भेजता था और उन्हें डराता था.

इसके बाद वो पीड़ितों से डिजिटल पेमेंट लेता था. लोगों को डराने और धमकाने के लिए उसने सैंकडों फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं थीं. अब पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि कितने लोग इसका शिकार बने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget