एक्सप्लोरर

एक अक्टूबर: देश भर में आज से बदल जाएंगे ये पांच नियम

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 25 से 75 रुपये का जुर्माना लगता था जिसे घटाकर 20 से 40 रुपये कर दिया गया है.

नई दिल्ली: आज से देश में पांच बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. एसबीआई के खाताधारकों को अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के मामले में थोड़ी राहत मिल गई है तो वहीं आज से देश के सारे नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की शुरूआत हो जाएगी.

क्या क्या बदल रहा है आज से?

एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस लिमिट घटाई SBI ने मेट्रो शहरों में मिनिमम बैलेंस लिमिट 5,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दी है. इससे करीब पांच करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा. जुर्माना भी घटा दिया गया है. पहले मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माने के रूप में 40 से 100 रुपये तक वसूले जाते थे और उस पर सर्विस टैक्स भी लगाया जाता था लेकिन अब उसे घटाकर 30 से 50 रुपये कर दिया गया है.

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 25 से 75 रुपये का जुर्माना लगता था जिसे घटाकर 20 से 40 रुपये कर दिया गया है.

लगातार विरोध और सरकार की अपील के बाद SBI ने ये फैसला किया है. इसका असर एसबीआई के 5 करोड़ खाताधारकों पर होगा. SBI ने पेंशन खाता धारकों, सरकार की सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों और नाबालिगों के खातों को मिनिमम एवरेज बैलेंस की जरूरत से बाहर रखने का भी फैसला किया है.

पुराना खाता बंद करवाने पर फीस नहीं एसबीआई में अकाउंट बंद करवाने पर कोई फी नहीं लगेगी, बशर्ते खाता एक साल पुराना हो. अगर कोई खाता खोलने के 14 दिन बाद और एक साल से पहले अकाउंट बंद करवाता है तो उसे 500 रुपये और GST देना होगा.

पुराने चेक मान्य नहीं होंगे जिन लोगों के पास एसबीआई में मर्ज हो चुके बैंकों की चेकबुक हैं.इन बैंकों की पुरानी चेक बुक और IFSC कोड 30 सितंबर के बाद मान्य नहीं होंगे.

नेशनल हाईवे के सभी लेन पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन आज से नेशनल हाईवे के सभी लेन पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की शुरुआत हो रही है. यानी अगर आपने अपनी गाड़ी पर आरएफआईडी टैग लगाया है..तो आपको टोल पर रूकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कॉल रेट सस्ता होने की भी उम्मीद आज से कॉल रेट सस्ता होने की भी उम्मीद है..क्योंकि ट्राई ने पिछले दिनों जो इंटरकनेक्शन चार्ज घटाया था वो आज से लागू हो रहा है. इंटरकनेक्शन चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट से घटकर 6 पैसे प्रति मिनट हो जाएगा.

क्या होता है आईयूसी चार्ज? इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज वो फीस होती है, जिसे टेलिकॉम कंपनियां उस दूसरी कंपनी को देती है, जिसके नेटवर्क पर कॉल खत्म होती है. आईयूसी चार्ज कम होने पर उम्मीद की जा रही है कि अब टेलीकॉम कंपनियां कॉल रेट भी कम करेंगी हालांकि अभी तक किसी ने कॉल दर घटाने का एलान नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget