एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: लैंडर इमेजर कैमरे से कुछ ऐसा दिखा चंद्रमा, ISRO ने जारी किया वीडियो

Chandrayaan 3 Update: चंंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार (23 अगस्त) को निर्धारित की गई है. इससे पहले लैंडर इमेजर कैमरा 4 ने चंद्रमा की कुछ तस्वीरें ली हैं.

Chandrayaan 3 Landing Update: भारत के चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे ने चंद्रमा की तस्वीरें ली हैं. ISRO ने 'लैंडर इमेजर कैमरा 4' से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की हैं.

वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर (गड्ढे) भी दिखाई दे रहे हैं. इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें रविवार (20 अगस्त, 2023) को ली गई थीं.

लैंडर इमेजर कैमरा 4 से लिया गया चंद्रमा का वीडियो

दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन 'लूना-25' हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था. उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था. कोई भी देश अब तक चंद्रमा के इस हिस्से में नहीं पहुंच सका है. अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रहती है तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के मामले में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा.

इसरो चीफ ने बताया सब ठीक है

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं. उन्होंने निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है. टीओआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सभी सिस्टम ने इसरो की जरूरत के अनुसार ही अब तक प्रदर्शन किया है. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि तैयारी पूरी है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing: चांद पर पिच, तारीख- 23 अगस्‍त 2023, कैसे 'T-20' के महामुकाबले में टीम 'ISRO इंडिया' बनाएगी वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget