एक्सप्लोरर

दरियागंज हिंसा मामला: भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया गया

कल दरियागंज इलाके में हुई हिंसा के बाद आज भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली: भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी. आजाद के संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक मार्च आयोजित की थी जबकि पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी.

शुक्रवार शाम में मार्च के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर वहां से निकल गए और बाद में मस्जिद के भीतर दिखे. पुलिस ने बताया कि आजाद शनिवार सुबह जामा मस्जिद से बाहर निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. हिरासत में लिये जाने के बाद आजाद को चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में रखा गया था क्योंकि उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. पुलिस ने बताया कि आजाद को बाद में मध्य दिल्ली जिला पुलिस को सौंप दिया गया.

गिरफ्तारी के बाद आजाद को चिकित्सकीय जांच के लिए एक अस्पताल ले जाया गया. उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने भीड़ को दिल्ली गेट के पास भड़काया जिससे भीड़ हिंसक हो गई और एक कार फूंक दी.

पुलिस के अनुसार हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की कुल संख्या अब 16 हो गई है. प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन दिल्ली गेट के पास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने उन्हें रोक लिया था. इसके बाद प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और एक कार और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया.

शुक्रवार को आजाद ने अपने समर्थकों से कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आह्वान किया था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो हिंसा में लिप्त हैं वे हमारे लोग नहीं हैं. हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर जारी है. अंबेडकरवादी हिंसा में लिप्त नहीं हों.’’

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को मिलेंगे 240 मिलियन डॉलर, साथ में 20 लाख डॉलर की सेलेरी

इंटरनेट बंद: हाईकोर्ट ने जारी किया सरकार को नोटिस, सेवाएं बहाल करने का आदेश नहीं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget