एक्सप्लोरर

वर्णिका कुंडू केस: हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे पर आरोप तय, अपहरण की कोशिश का चलेगा केस

बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने पांच अगस्त को देर रात करीब साढे 12 बजे यहां एसयूवी में वर्णिका का कथित रूप से पीछा किया था.

चंडीगढ़: चंडीगढ की एक अदालत ने आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने और अपहरण की कोशिश के मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार पर आरोप तय कर दिए हैं. बता दें कि इस मामले ने बड़े स्तर पर आक्रोश पैदा किया था और इसका काफी विरोध हुआ था. अदालत ने मामले की सुनवाई 27 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है विकास बराला ने किया था चंडीगढ की सड़कों पर पीछा दोनों आरोपियों ने अपनी एसयूवी में चंडीगढ की सड़कों पर 29 साल की डिस्क जाकी (डीजे) का उस समय पीछा किया था, जब वह पांच अगस्त को पंचकूला जा रही थीं. न्यायिक मजिस्ट्रेट बरजिंदर पाल सिंह ने आदेश दिया कि पुलिस की तरफ से आरोपपत्र में प्राथमिकी में मौजूद सभी आरोपों को जोड़ा जाए. कई धाराओं के तहत तय किए गए आरोप बचाव पक्ष के वकील रबींद्र पंडित ने कहा, ‘‘विकास और आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं 354 डी (पीछा करना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 365 और 511 (अपहरण की कोशिश) सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय किये गये.’’ आरोपियों को महिला की शिकायत पर चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था, क्योंकि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटरयान कानून की जमानती धाराओं के तहत आरोप लगे थे. उन्हें नौ अगस्त को फिर से गिरफ्तार किया गया था और उन पर धारा 365 और 511 के तहत अपहरण के प्रयास का आरोप लगा था. पिछले महीने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा की अदालत ने विकास की जमानत याचिका खारिज की थी. ...तो आरोपी अपने मकसद में सफल होता अभियोजन के वकील ने इससे पहले अदालत से कहा था कि युवती का ‘सदमा’ 5 .8 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब आधे घंटे चला. उन्होंने बचाव पक्ष के इस दावे का विरोध किया कि ‘‘किसी की कार के दरवाजे पर केवल खटखटाना अपहरण नहीं होता.’’ अभियोजन के वकील ने अदालत से कहा था कि आरोपी ने कार का दरवाजा जोर से खटखटाया और अगर पीड़िता ने बुद्धिमत्ता का परिचय नहीं दिया होता और सेंट्रल लाकिंग सिस्टम का प्रयोग नहीं किया होता तो आरोपी अपने मकसद में सफल होता. उन्होंने कहा था कि हड़बड़ाहट में युवती इतनी तेज रफ्तार से कार चलाने को मजबूर हुई कि उसकी जान भी जा सकती थी. बराला और कुमार ने पांच अगस्त को देर रात करीब साढे 12 बजे यहां एसयूवी में वर्णिका का कथित रूप से पीछा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget