एक्सप्लोरर

सरकार के 3 बड़े एलानः तलाकशुदा बेटियों, सरोगेट मदर, रिटायर्ड कर्मचारियों को फायदा

केंद्र सरकार ने आज तीन फायदों का एलान किया है. पहले फायदे के तहत सरकारी कर्मचारियों की तलाकशुदा बेटियों को भी फैमिली पेंशन मिलने का अधिकार होगा.

नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने आज आम जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. केंद्र सरकार ने आज तीन फायदों का एलान किया है जिससे लोगों के लिए जिंदगी और आसान हो जाएगी.

जानिए कौन से तीन फायदों का एलान आज सरकार ने किया है

फायदा नंबर 1: तलाकशुदा बेटियों को भी फैमिली पेंशन मिलने का अधिकार सरकारी कर्मचारियों की तलाकशुदा बेटियों को भी फैमिली पेंशन मिलने का अधिकार होगा. अगर तलाकशुदा बेटी का तलाक सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद सैटल होता है तो भी बेटी को फैमिली पेंशन मिलेगी. अब पेंशन के हकदारों की सूची में तलाकशुदा बेटी को भी नाम शामिल होगा जिससे उन्हें भी पेंशन मिलने में हक मिलेगा. पहले के कानूनों के मुताबिक पिता की मृत्यु होने तक यदि तलाक का मामला नहीं सुलझता तो बेटी को पेंशन में हक नहीं मिलने का प्रावधान था.

फायदा नंबर 2: सरोगेट मदर को भी मिलेगी 6 महीने की मेटेरनिटी लीव सरकार के नए फैसले के मुताबिक सरोगेट मदर को भी मेटरनिटी लीव मिलने का अधिकार होगा. सरकार के नए फैसले के मुताबिक कुछ विशेष परिस्थितियों में सरोगेट मदर और बच्चा लेने वाली मां दोनों को 6 महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा.

फायदा नंबर 3: दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा अटैंडेंस अलाउंस दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अटैंडेंट अलाउंस मिलेगा. इसके तहत सरकार हरेक सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद 6750 रुपये अटैंडेंट अलाउंस देगी. साफ तौर पर इससे रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को दिक्कत नहीं आएगी.

इस तरह सरकार ने आज तीन नए बड़े एलान किए हैं जिनके बाद आम लोगों और महिलाओं के लिए काफी आसानी हो जाएगी. सरकार इन फायदों के जरिए आम लोगों की जिंदगी आसान बनाना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget