एक्सप्लोरर

J&K में लागू होंगे 73वें और 74वें संविधान संशोधन के प्रावधान, पंचायती राज संस्थानों को मिलेगा बल- गृह राज्यमंत्री

जम्मू कश्मीर में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के प्रावधान लागू होंगे जिससे यहां पंचायती राज संस्थाओं को बल मिले. इस बारे में जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने दी.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद अब यहां 73वें और 74वें संविधान संशोधन के प्रावधान लागू होंगे. यह जम्मू कश्मीर में स्थानीय प्रशासन और पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाएगा. यह जानकारी गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू कश्मीर से मिलने आये प्रतिनिधिमंडल को दी.

जम्मू कश्मीर के इस प्रतिनिधिमंडल में सरपंच, मौलवी, जेएंडके प्रोग्रेसिव पीपुल्स फ्रंट, पहाड़ी यूथ्स एसोसिएशन, जेएंडके पीस फाउंडेशन, ऑल जेएंडके स्टेट पसमांदा सबका डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के प्रतिनिधि शामिल थे. चर्चा के दौरान गृह राज्यमंत्री ने आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद राज्य की जनता को हिंसा की किसी भी घटना से बचाने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के प्रतिनिधियों को जेएंडके के कदमों को समझाया.

जम्मू कश्मीर के लोगों को मिलेगी समान सुविधाएं 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय से देश के बाकी हिस्सों में लोगों को समान अधिकार, समान विशेषाधिकार और समान सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को अब केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से अब शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन में यहां तेजी से निजी निवेश होगा जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य में आर्थिक समृद्धि आएगी. गृह राज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि किसी की जमीन नहीं ली जाएगी और सरकार अपनी जमीन का उपयोग अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों की स्थापना के लिए करेगी.

पर्यटन में निवेश से अधिक रोजगार पैदा होंगे- गृह राज्यमंत्री

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के लोगों के पास प्रगतिशील और समतावादी कानूनों की पहुंच हुई है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अब सूचना का अधिकार अधिनियम का इस्तेमाल कर सार्वजनिक जानकारी हासिल कर पाएंगे. मंत्री ने साथ ही कहा कि अब राज्य की पर्यटन क्षमता को पूरी तरह से महसूस किया जाएगा और पर्यटन के बुनियादी ढांचे और होटलों में निवेश से अधिक रोजगार पैदा होंगे.

मंत्री ने प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं की पहुंच सभी तक सुनिश्चित करने की अपील की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को कुछ विकास योजनाओं पर जम्मू कश्मीर में अविलंब काम शुरू करने की अपील की.

यह भी पढ़ें-

आरसीईपी से बाहर रहेगा भारत, घरेलू बाजार बचाने की खातिर पीएम ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हुई सियासी हलचल, 11 दिनों बाद भी सरकार पर सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget