एक्सप्लोरर

कानून में व्यापक बदलाव की तैयारी में केंद्र सरकार, आईपीसी और सीआरपीसी में होगा परिवर्तन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ब्रिटिश राज में बने आईपीसी और सीआरपीसी जैसे कानून अब अप्रासंगिक हो चुके हैं. आज की जरूरतों के मुताबिक इन कानूनों में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा.

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित 47वीं साइंस कांग्रेस के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कानूनों में बदलाव के साथ साथ समय के हिसाब से पुलिस का कामकाज बदलने को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हम आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव करेंगे क्योंकि ये उस वक्त का कानून है जब ब्रिटिश हमपर हुक़ूमत करते थे. ब्रिटिश सरकार की प्राथमिकता भारत के नागरिक नहीं थे, इसलिए जबतक नागरिकों को प्राथमिकता मानकर कानून ना हो, तबतक बेहतर माहौल नहीं हो सकता.

अमित शाह ने राज्यों और पुलिस अधिकारियों से कानून में बदलाव के लिए सुझाव मांगा है. शाह ने कहा कि फील्ड में अच्छा बुरा झेलने वाले सब-इंस्पेक्टर से लेकर इंस्पेक्टर तक से सुझाव लेकर हमें बताइये, आपके सुझाव से हम कानून में व्यवहारिक बदलाव लाएंगे.

अमित शाह ने कहा कि पुलिसिया व्यवहार को लेकर अक्सर कई तरह के वाकये और किस्से सुनने को मिलते हैं. फिल्मों से लेकर टीवी और अख़बारों में भी पुलिस को लेकर कई तरह की खबरें या बातें सामने आती हैं. इसलिए देश में पुलिस रिफॉर्म से ज़्यादा पुलिसिंग में रिफॉर्म की ज़रूरत है.

शाह ने कहा, "लोग दिवाली मना रहे होते हैं, पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे होते हैं. लोग छुट्टी लेकर घर जाते हैं, होली खेलते हैं लेकिन पुलिसकर्मी इस चिंता में रहते हैं कि कहीं कोई दंगा न हो जाए. पुलिस विभाग के 35 हजार जवानों ने अपनी शहादत दी, जिसके बाद इस देश के लोग आज खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं."

गृहमंत्री ने कहा, "हम मोड्स अपरेंडी ब्यूरो बनाने पर विचार कर रहे हैं. नारकोटिक्स ब्यूरो के स्वरूप में हम बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए."

शाह ने कहा कि जब तक प्रॉसिक्यूशन इसकी चिंता नहीं करेगा, अपराधियों को सजा नहीं मिलेगी। हर राज्य में डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन को मजबूत करना चाहिए। जेल मैनुअल का अपग्रेडेशन होना चाहिए. जेलें भी कानून व्यवस्था का हिस्सा हैं."

लखनऊ में पुलिस के अधिकारियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ''जनता का पुलिस को और पुलिस का जनता को देखने का नज़रिया बदलना चाहिए. कार्टून और हिंदी फिल्मों में पुलिस का मज़ाक बनता है लेकिन कोई ऐसी सेवा नहीं है जिसमें 35 हज़ार लोगों ने अपनी जान दी हो. ऐसे में पुलिस को मन से काम करना होगा क्योंकि जबतक मन नहीं जुड़ेंगे तो कुछ नहीं हो सकता. भावना अच्छी होना बेहद ज़रूरी है और ये परिवर्तन हम सबको करना होगा.

हैदराबाद: जिस जगह महिला डॉक्टर को रेप कर जलाया वहीं से मिला एक और महिला का शव

पुलिस रिफॉर्म से ज़्यादा पुलिसिंग के तरीके में रिफॉर्म की ज़रूरत मानते हैं गृह मंत्री अमित शाह

विधानसभा चुनाव: झारखंड में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, 6 जिलों की 13 सीटों पर हो रहा है मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget