एक्सप्लोरर

एप के जरिए की जाएगी जनगणना, NPR में बायोमीट्रिक, दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी-प्रकाश जावड़ेकर

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के लिए किसी दस्तावेज, बायोमीट्रिक या दूसरी वस्तुओं की जरूरत नहीं है. जनता द्वारा दी गई जानकारी को सही माना जाएगा और एप के जरिए जनगणना होगी.

नई दिल्लीः आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए. इस बैठक में एनपीआर यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने के फैसले को मंजूरी देने के साथ ही 2021 में होने वाली जनगणना को भी मंजूरी दे दी गई. कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी.

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि ब्रिटिशकाल से देश में जनगणना होती है और 2021 में 16वीं जनगणना हो रही है. 2020 के अप्रैल से सितम्बर तक इस बार इसका काम चलेगा. फरवरी 2021 में हेडकाउंट होगा. जो भी भारत में रहता है उसकी गणना इसमें होगी. इसके लिए एप तैयार किया गया है. एप पर जो भी भरा जाएगा वो मंजूर होगा. इसमें कोई भी सबूत देने की ज़रूरत नहीं है. जो भी जानकारी दी जाएगी उसके लिए किसी काग़जात की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. जनगणना का काम 6 महीने चलेगा और लोग एप के जरिए जनगणना में हिस्सा लेंगे. जनगणना के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा. जनगणना को तकनीक के माध्यम से सटीक बनाया जाएगा.

प्रकाश जावड़ेकर ने ये भी बताया कि एनपीआर के लिए सभी राज्यों ने मंजूरी दे दी है और एनपीआर में किसी भी तरह के बायोमीट्रिक की जरूरत नहीं होगी. सरकारी सुविधाओं के लिए सही और सभी लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए जनगणना और एनपीआर ज़रूरी हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी भी दी गई कि जनगणना और एनपीआर को मिलाकर करीब 13 हज़ार करोड़ का खर्च आएगा. 8700 करोड़ जनगणना के लिए जबकि 3941 करोड़ एनपीआर के लिए मंजूर किए गए हैं.

'अटल जल ' योजना को मिली मंज़ूरी कल पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती है. प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने 'अटल जल' योजना को मंज़ूरी दे दी है और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए पानी की कमी वाले राज्यों में शुरू होगी. इसका बजट 6000 करोड़ रुपये का है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है जो कि सेना के मामलों के नए डिपार्टमेंट का हेड होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget