एक्सप्लोरर
जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा युद्धविराम, गोलीबारी में एक महिला की मौत

राजौरी: जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर युद्धविराम तोड़ा है. बीती रात पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़कर गोलीबारी की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति जख्मी है. पाकिस्तान ने रात 11 बजे के करीब फायरिंग की. जिसका भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब दिया. अभी भी रुक रुक कर फायरिंग हो रही है.
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से जो गोले दागे गए हैं, उनमें से एक गोला नौसेरा सेक्टर में रहने वाले मोहम्मद हनीफ के घर के पास आकर गिरा जिसमें हनीफ और उनकी बीवी घायल हो गई थी. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला की मौत हो गई. हालांकि 11 बजे शुरू होने वाली फायरिंग में कुछ कमी आई है लेकिन अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इस बीच स्थिति को देखते हुए इलाके के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है.Rajouri(J&K): Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector, one woman dead and one injured,firing still going on pic.twitter.com/9ATJacwLvL
— ANI (@ANI_news) May 10, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























