एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में स्नाइपर्स की फायरिंग में जवान शहीद

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को शाम सवा पांच बजे नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर (मेंढर) में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक सैनिक शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया.

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सरहद पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में जिले में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन किया गया. पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर की फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

लांस नायक एंटनी सेबस्टियन केएम फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई. हवलदार मारी मुथु डी गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें पुंछ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

इससे पहले शनिवार और रविवार को भी राजौरी जिले में सुंदरबनी, नौशेरा सेक्टर और अखनूर में तीन सैनिक पाकिस्तानी स्नाइपर का शिकार बने थे. इस साल अब तक सरहद पर 100 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं.

नासिक में शहीद के घर-गांव में मातम नासिक के शिंदेवाडी गांव के रहने वाले 29 साल के केशव जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए थे. केशव का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा, तो हजारों का हुजूम उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा.

शहीद केशव परिवार के इकलौते बेटे थे और उनके माता पिता, पत्नी और बहन का रोरोकर बुरा हाल है. इसके बाद भी जज्बा देखिए कि शहीद केशव की गर्भवती पत्नी कह रही हैं कि उनकी होने वाली संतान भी सेना में जाएगी. शहीद केशव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और गुस्साए गांववाले पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं.

सेनाध्यक्ष की कश्मीर के युवाओं से अपील सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने पंजाब के पठानकोट में अपने कश्मीरी युवाओं से आतंकवाद से ना जुड़ने की अपील की. सेनाध्यक्ष ने चरमपंथी संगठनों से जुड़ने पर उसके अंजाम से भी वाकिफ कराया. सेनाध्यक्ष ने कहा, ''घाटी में सेना का मुख्य काम ये सुनिश्चित करना है कि युवा आतंकी संगठनों से ना जुड़े, सबसे पहले उन्हें ये बताना है कि आतंकवाद में शामिल होने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि आप लंबे समय तक नहीं जी पाएंगे.''

सेना ध्यक्ष ने कहा, ''जो युवा आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं हम उनके परिवार से बात कर हैं कि उन्हें बताएं कि हम आपको मौका दे रहे हैं अगर आप वापस आते हैं, आत्मसमर्पण करते हैं और बंदूक छोड़ते हैं, फिर भी अगर लोग नहीं मानते हैं और हिंसा जारी रखते हैं तो फिर एक ही रास्ता बचता है उन्हें बेअसर करने के लिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget