एक्सप्लोरर

निर्भया फंड के तहत 900 से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे निर्भया फंड के तहत 500 करोड़ की लागत वाली राशि से रेलवे परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 900 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएगा. पूरे देश के भीतर 983 रेलवे स्टेशन पर 19,000 एचडी सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा. रेलवे स्टेशन पर महिलाओं समेत सभी लोगों की सुरक्षा 24 घंटे सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

साल 2013 में 1000 करोड़ की राशि के साथ बना था निर्भया फंड

देश में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा के लिए सरकार और एनजीओ के प्रयासों को मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2013 में केंद्रीय बजट में 1000 करोड़ की राशि के साथ निर्भया फंड बनाया था. ये कैमरे प्लेटफॉर्म और वेटिंगरूम वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे. प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मचारियों के जरिए लगातार सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए स्टेशन पर नियंत्रण कक्ष होंगे.

मौजूदा समय में 344 स्टेशन पर लगा हुआ है सीसीटीवी कैमरा

रेलवे मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर को भी सीसीटीवी कैमरा फुटेज पर निगरानी का अधिकार दिया जाएगा. रेलवे के पास 8,000 स्टेशन हैं, जिनमें से मौजूदा समय में 344 स्टेशन पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है.

सीसीटीवी कैमरे के कारण अपराधियों में हिचक पैदा होती है!

अधिकारी ने बताया, ‘‘यह हमें बड़े पैमाने पर मदद करने जा रहा है. स्टेशन पर लगे 'यू आर अंडर वॉच (आप निगरानी में हैं)' से अपराधी मानसिकता वाले लोगों में अपराध को लेकर हिचक पैदा होती है.’’ रेलवे का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का है.

राजधानी एक्सप्रेस में भी लगेगा सीसीटीवी कैमरा

स्टेशन के अलावा राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी इस योजना के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. वहीं शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस इस प्रणाली से पूरी तरह से लैस है. मुंबई उपनगरीय सेवा के कुछ महिला कोच में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कैमरे लगाए जा रहे हैं. हमसफर एक्सप्रेस और आनेवाली तेजस सेवा भी सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget