एक्सप्लोरर

CBSE Date-sheet 2022: सीबीएसई की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम

CBSE Board Exams 2022: कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद सीबीएसई ने दूसरे टर्म की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है.

CBSE Term 2 Board Exams: देश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के मुताबिक 10वीं और 12वीं की सेकेंड टर्म (Term 2) की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से आयोजित कराई जाएंगी. खास बात यह है कि ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी. जल्द ही केंद्रीय बोर्ड इसकी डेटशीट जारी कर देगा. छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि अभी उनके पास परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है. गौरतलब है कि 5 जुलाई 2021 को कोरोना महामारी को लेकर अनिश्चितता के चलते बोर्ड ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी. छात्र पिछले साल की तरह परीक्षा केंद्रों से परीक्षा में शामिल होंगे. 

टर्म -2 परीक्षा में छात्र ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के क्वेश्चन पूछे जाएंगे. टर्म -1 पेपर में केवल ऑब्जेक्टिव या बहुविकल्पीय प्रकार के क्वेश्चन थे. बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर के पैटर्न को फॉलो करेगा. सैंपल पेपर पिछले महीने सीबीएसई की एकेडमिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे. डेटशीट जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी. केंद्रीय शिक्षा बोर्ड पहली बार कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा दो टर्म में आयोजित कर रहा है. यह देश में कोविड की स्थिति को देखते हुए किया गया है. पिछले साल कोविड की दूसरी लहर के दौरान बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं कर सका और रिजल्ट तैयार करने के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना अपनानी पड़ी थी.

सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया है. लंबे समय से छात्रों को दूसरे टर्म की थ्योरी परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे थे. केंद्रीय बोर्ड में हर साल लाखों छात्र 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पिछले साल परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. इस बार दो टर्म में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया था. 

यह भी पढ़ेंः Hijab Row: क्या मध्य प्रदेश में हिजाब पर लगेगा बैन? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान

COVID 19 Cases: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स को लेकर WHO ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget