एक्सप्लोरर

CBSE ने स्कूलों से कहा- 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल वर्क और इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन पूरा करें, 28 जून तक जमा करा दें मार्क्स

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को भेजे पत्र में कहा है कि देखा गया है कि कुछ स्कूल कोविड महामारी के कारण विभिन्न विषयों में स्कूल आधारित मूल्यांकन पूरा नहीं कर पाए हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को स्कूलों से कहा कि वे 12वीं कक्षा का लंबित प्रैक्टिकल वर्क और इंटरनल असेसमेंट सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें और उन्हें 28 जून तक अंक जमा करने का निर्देश दिया.

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को भेजे पत्र में कहा है कि देखा गया है कि कुछ स्कूल कोविड महामारी के कारण विभिन्न विषयों में स्कूल आधारित मूल्यांकन पूरा नहीं कर पाए हैं. उन्होंने कहा कि जिन स्कूल में प्रैक्टिकल वर्क और इंटरनल असेसमेंट लंबित है, उन्हें इसे सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने की अनुमति दी जाती है और वे 28 जून तक उपलब्ध कराए गए लिंक पर अंक अपलोड करें.

प्रैक्टिकल एग्जाम की प्रक्रिया की रूपरेखा के बारे में कही ये बात 
भारद्वाज ने प्रैक्टिकल एग्जाम की प्रक्रिया की रूपरेखा के बारे में कहा कि बाहरी परीक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा लेंगे और इस दौरान आंतरिक परीक्षक भी ऑन-स्क्रीन मौजूद रहेंगे. भारद्वाज ने कहा, “परीक्षा आयोजित होने के प्रमाण के रूप में तीनों का स्क्रीनशॉट स्कूल लेगा. छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा की तिथि के बारे में पहले से ही सूचित करना होगा, हालांकि वास्तविक लिंक केवल परीक्षा के दिन ही बताया जाएगा.” सीबीएसई ने फरवरी में संबद्ध स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना कार्य को एक मार्च से 11 जून के बीच करने को कहा था.

बोर्ड ने स्कूलों को उन विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम फिर से लेने का भी निर्देश दिया था जो छात्र खुद या परिवार के सदस्य के कोविड​-19 से संक्रमित होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाए थे. कुछ स्कूलों ने पहले ही मूल्यांकन पूरा कर लिया था, कुछ नहीं कर सके थे क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए स्कूलों को बंद करना पड़ा था.

कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा चार मई से होनी थी जिसे स्थगित करना पड़ा था और बाद में रद्द ही कर दिया गया. केंद्र ने पिछले सप्ताह सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द करने का फैसला किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है. सीबीएसई ने 12वीं के विद्यार्थियों के वास्ते वैकल्पिक मूल्यांकन के लिए एक वस्तुनिष्ठ मानदंड तय करने के खातिर 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है.

यह भी पढ़ें: 

WB Board Exam 2021: पश्चिम बंगाल राज्य बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द, CM ममता बनर्जी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget