एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीक: दिल्ली पुलिस की हिरासत में संदिग्ध विक्की, जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन

मामले के आरोपी विक्की को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी को दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाता है. उसके कोचिंग का नाम विद्या कोचिंग सेंटर है.

नई दिल्ली: सीबीएसई पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की बुरी तरह किरकिरी हो रही है. विपक्ष के हमले के बीच गुस्साए छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया है. मौके की नजाकत को देखते हुए शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपनी सफाई पेश की है और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. जावडेकर ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि लीक मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

इस मामले में दिल्ली पुलिस पूरी मुस्तैदी दिखा रही है. मामले के आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाता है. उसके कोचिंग का नाम विद्या कोचिंग सेंटर है.

विपक्ष का हमला

लीक की खबर आने के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, लेकिन विपक्ष बख्शने के मूड में नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तुकबंदी के साथ मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''डेटा लीक ! आधार लीक ! SSC Exam लीक ! Election Date लीक ! CBSE पेपर्स लीक ! हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है.'' CBSE पेपर लीक: राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा हमला, कहा- हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है

आपको बता दें कि बीते सोमवार को इकनॉमिक्स का पेपर लीक होने से जुड़ी खबर के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्र घबरा गए जबकि शुरुआत में सीबीएसई ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया जिसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

जांच से जुड़े एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा का इकनॉमिक्स का पेपर लीक होने के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पेपर लीक से जुड़ी खबरों के संबंध में सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के इकनॉमिक्स के पेपर की दोबारा परीक्षा की घोषणा की है जिनकी तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

CBSE पेपर लीक की आंतरिक जांच जारी: शिक्षा मंत्री

बीते बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सीबीएसई की 10वीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के इकनॉमिक्स के पेपर लीक होने के दावों से जुड़ी खबरों की सरकार आंतरिक जांच करा रही है. उन्होंने कहा कि सोमवार से एक नयी व्यवस्था लागू हो जाएगी. जावड़ेकर ने कहा कि ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिये एक नयी व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई अन्याय नहीं हो.

सीबीएसई ने आज 10वीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर की फिर से परीक्षा लेने की घोषणा की और कहा कि इसकी तारीख की घोषणा वेबसाइट पर एक सप्ताह में जारी कर दी जाएगी. मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि सीबीएसई की प्रणाली ठोस है लेकिन अगर कोई लीक कर रहा है या कोई खामी है तो इस विषय पर विचार किया जा रहा है.

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुद्दे पर उनसे बात की, मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी सूचना दे दी गई है. प्रधानमंत्री हमेशा से तनावमुक्त परीक्षा की बात करते हैं. यह विषय उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget