एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीकः अभी तक पुलिस खाली हाथ, कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

सीबीएसई के 10वीं के गणित और 12वीं के इकॉनमिक्स के पेपर लीक मामले में अबतक क्या हुआ यहां जानिए.

नई दिल्लीः तेरह दिनों की चुप्पी के बाद भी CBSE पेपर लीक की गुत्थी उलझती जा रहा है. अभी तक दिल्ली पुलिस के हाथ खाली हैं. दिल्ली पुलिस ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, लेकिन इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि आखिर इस लीक को कैसे अंजाम दिया गया और इसका मास्टरमाइंड कौन है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के जिस विक्की नाम के शख्स को हिरासत में लिया है और पहले ये माना गया कि वो मास्टरमाइंड है, अब ये नतीजे निकाले जा रहे हैं कि वो इस लीक की एक कड़ी है, लेकिन मास्टरमाइंड कतई नहीं है.

मौटे पर दो 13 दिन की चुप्पी और केस दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी दिल्ली पुलिस कोई ठोस सुराग पाने में नाकाम है. पेपर लीक कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

सीबीएसई के 10वीं के गणित और 12वीं के इकॉनमिक्स के पेपर लीक मामले में अबतक क्या हुआ यहां जानिए.

  • बीएसई अध्यक्ष दिल्ली में ही हैं. आज सुबह शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ बैठक में मौजूद रहीं. शिक्षामंत्री जावड़ेकर ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया.
  • पेपर लीक की घटना के बाद सीबीएसई हरकत में आ गई है. अब स्कूलों में ही प्रिंट आउट निकालने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली के कई स्कूलों में इस बाबत मोक ड्रिल की गई. स्कूलों को भेजे गए कोड और उसके बाद पेपर का प्रिंट निकाला गया.
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुकबंदी के जरिये निशाना बनाते हुए कहा, ‘‘ हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है.’’
  • दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए जावड़ेकर कहते हैं, "इस घटना के बाद मैं सो नहीं सका. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.
  • इस मामले में विक्की नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाता है. उसके कोचिंग का नाम विद्या कोचिंग सेंटर है.
  • कांग्रेस ने पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर देश की युवा शक्ति के भविष्य को अंधकार में डालने का आरोप लगाते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई अध्यक्ष अनीता कारवाल के इस्तीफे की मांग की.
  • दोबारा परीक्षा कराने के सीबीएसई के फैसले के विरोध में छात्रों ने दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किए.
  • पर्चा लीक होने के सिलसिले में दो मामले दर्ज करने वाली दिल्ली ने मामले में राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है जिसका नाम सीबीएसई ने अपनी शिकायत में दिया था. व्यक्ति पर कथित लीक में शामिल होने का संदेह है.
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( सीबीएसई) ने दिल्ली पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में कहा है कि 26 मार्च को उसे एक लिफाफा मिला जिसमें चार पन्नों में बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पर्चे का उत्तर हाथ से लिखा हुआ था. लिफाफे पर भेजने वाले का नाम- पता नहीं है.
  • पुलिस को दी गयी शिकायत में बोर्ड ने कहा है कि उन्हें 23 मार्च को किसी अज्ञात स्रोत से फैक्स के जरिए एक शिकायत मिली कि राजेंद्र नगर में कोचिंग कक्षा चलाने वाला एक व्यक्ति इस पर्चा लीक में शामिल है.
  • कई छात्रों ने दावा किया कि परीक्षाओं से एक दिन पहले ही लगभग सभी प्रश्नपत्र लीक हो गये थे और उन्होंने मांग की कि अगर पुन: परीक्षा होती है तो यह सभी विषयों की होनी चाहिए.
  • जावड़ेकर ने कहा कि सीबीएसई पुनर्परीक्षा की तारीख की घोषणा संभवत: सोमवार या मंगलवार को कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget