एक्सप्लोरर

CBSE की नई गाइडलाइंस: स्कूलों में लगे CCTV, स्टाफ का हो पुलिस वेरिफिकेशन

सीबीएसई की ओर से निर्धारित उपायों में सुरक्षा ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे लगाना, पुलिस वेरिफिकेशन और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करना शामिल है.

नई दिल्ली: सीबीएसई ने स्कूल कैंपस में छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूलों पर डालते हुए गुरुवार को संस्थानों में लागू करने के लिए सुरक्षा संबंधी नए गाइडलाइंस जारी किए. इन्हें नहीं लागू करने पर उनकी मान्यता वापस ली जा सकती है. ये गाइडलाइन स्कूल कैंपस में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने के बीच आए हैं. ये गाइडलाइंस गुरुग्राम स्कूल में सात साल के बच्चे की हत्या और दिल्ली के एक स्कूल में पांच साल की बच्ची के साथ रेप जैसी घटनाओं के बाद छात्रों की सुरक्षा को लेकर जारी किए गए.

सीबीएसई की गाइडलाइंस की मुख्य बातें

बोर्ड की ओर से निर्धारित उपायों में सुरक्षा ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे लगाना, पुलिस वेरिफिकेशन और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करना शामिल है. इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा जरुरतों के समाधान के लिए अभिभावक, शिक्षक, छात्र समिति गठन और अभिभावकों से नियमित फीडबैक लेना भी शामिल है. सीबीएसई के गाइडलाइन में कहा गया है, ‘‘स्कूल कैंपस में छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल स्कूल प्रशासन पर होगी. यह बच्चे का मूलभूत अधिकार है कि वह ऐसे वातावरण में पढ़ाई करे जिसमें वह सुरक्षित महसूस करे और किसी तरह के शारीरिक या भावनात्मक उत्पीड़न से मुक्त हो.’’ इसमें यह भी कहा गया है कि स्कूल बिल्डिंग में किसी बाहरी शख्स की एंट्री नियंत्रित होना चाहिए और आने वाले गेस्ट्स की निगरानी होनी चाहिए.

स्कूल कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए

गाइडलाइन में कहा गया , ‘‘बच्चों की किसी तरह के उत्पीड़न से सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए स्कूल कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए.’’ इसके साथ ही स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और कुशलता के संबंध में किसी तरह की चूक पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसमें बोर्ड के एफलिएशन नियमों के प्रावधानों के तहत स्कूल की मान्यता वापस लेना शामिल है.

स्कूलों से कहा गया है कि लोगों, कर्मचारियों, अभिभावकों और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए अलग समितियां गठित की जाएं. इसके साथ ही यौन उत्पीड़न पर एक आतंरिक शिकायत समिति और पोक्सो कानून, 2012 के तहत समितियां हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियाई खेलों में भारत का जलवा, PM मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
एशियाई खेलों में भारत का जलवा, PM मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget