एक्सप्लोरर

CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 10 अक्टूबर तक, छात्रों को कॉलेज एडमिशन के लिए मिला समय

आज CBSE ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा का रिज़ल्ट 10 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा.

नई दिल्लीः CBSE की 12वीं की परीक्षा के किसी विषय में असफल रहने के चलते कंपार्टमेंट परीक्षा दे रहे छात्रों को आज बड़ी राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यह सुनिश्चित हो गया कि इन छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होगा. उन्हें कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा.

पिछली सुनवाई में जस्टिस ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कंपार्टमेंट दे रहे लगभग 2 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई थी. CBSE और UGC से मसले का हल निकालने को कहा था. आज CBSE ने कोर्ट को बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा का रिज़ल्ट 10 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा. वहीं UGC ने बताया कि उसके एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक कॉलेज एडमिशन 31 अक्टूबर तक हो सकता है.

कोर्ट ने दोनों के बयान पर संतोष जताया. कोर्ट ने माना कि इससे इन छात्रों को कॉलेज एडमिशन के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. याचिकाकर्ता अंकिता संवेदी के लिए पेश वरिष्ठ वकील विवेक तनखा ने भी कोर्ट, CBSE और UGC के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके बाद कोर्ट ने मामला बंद कर दिया.

इस साल कोरोना के मद्देनजर CBSE की कंपार्टमेंट समय पर आयोजित नहीं हो पाई. अब देश के 1248 परीक्षा केंद्रों में 22 से 29 सितंबर तक यह परीक्षा हो रही है. छात्रों ने चिंता जताई थी कि इस देरी के चलते उन्हें कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा. मसले को महत्वपूर्ण मानते हुए कोर्ट ने CBSE और UGC से जवाब मांगा था.

ये भी पढ़ें

दिल्ली दंगा: चार्जशीट में सलमान खुर्शीद समेत इन नेताओं का है नाम, ये हैं आरोप

फिट इंडिया मूवमेंट: कोहली से बोले PM मोदी- आपका तो नाम और काम दोनों ही विराट

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget