एक्सप्लोरर

CBSE के 10वीं-12वीं एग्जाम को लेकर क्या फैसला हुआ है, 3 पॉइंट्स में जानें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आखिरकार सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री (10वीं) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आखिरकार सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री (10वीं) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. वहीं सीनियर सेकेंड्री (12वीं) की परीक्षाओं को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' के बीच हुई बैठक के बाद इस बात का फैसला लिया गया. इस बैठक में शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

1 शिक्षा विभाग ने बताया है कि 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. जबकि 12वीं की परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया है. 10वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट बोर्ड की ओर से तैयार किए गए ऑब्जेएक्टिव क्राइटेरिया द्वारा तैयार किया जाएगा.

2 शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो उसे एक और परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकता है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन परीक्षा की संभावनाओं समेत कई अन्य सुझावों को लेकर एक प्रस्तुति दी गई थी.

3 शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना के हालात को देखकर तैयार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तय की गई तीथि से 15 दिन पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा.

कब होनी थी CBSE बोर्ड परीक्षाएं

दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी थी. बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलनी थी. वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित करने का एलान किया गया था. सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई से होनी थी.

सीबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जानी थी. 10 मई को हिंदी ,11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होम साइंस, 21 मई को गणित और 27 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जानी थी.

CBSE Board Exam 2021: 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाली गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget