एक्सप्लोरर

'CBI कोर्ट के आदेशों पर नहीं बल्कि केंद्र के..,' TMC सांसद सौगत रॉय का सरकार पर तीखा हमला

Trinamool Congress के सांसद सौगत रॉय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी के ट्रंप पर दिए भाषण का जिक्र कर राहुल गांधी का भी बचाव किया.

TMC MP Saugata Roy On BJP: टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीबीआई (CBI) का इस्तेमाल कर विपक्ष को परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार (6 मार्च) को कहा कि विपक्ष पर लगातार बेवजह की कार्रवाई की जा रही है और हम इसकी निंदा करते हैं. टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि सीबीआई कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करती है और सिर्फ केंद्र के इशारों पर ही काम करती है. उन्होंने कहा कि टीएमसी को भी ऐसे ही परेशान किया जा रहा है.

राहुल गांधी के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए लेक्चर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. टीएमसी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि सरकार देश में बोलने की आजादी नहीं देती है, इस बात से तो हम भी सहमत हैं. राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि "मैं कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण दे सकता हूं, लेकिन भारत के किसी विश्वविद्यालय में नहीं." राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि भारत में सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ बोलने वालों पर हमला किया जाता है.

'जब मोदी ट्रंप के लिए वोट मांगते हैं तो...'

टीएमसी सांसद ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "जब मोदी अमेरिका में ट्रंप के लिए वोट मांगते हैं तो वो ठीक है? जब वो कहते हैं कि ट्रंप सरकार जीतेगी तो क्या वो ठीक है?... लेकिन राहुल कम से कम मोदी की तरह दूसरे देशों की राजनीति में देखत तो नहीं देते हैं."

विपक्ष ने लिखा मोदी को लेटर

इससे पहले, विपक्षी पार्टियों के 9 नेताओं ने भी सरकार पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए. शनिवार को विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त रूप से लेटर लिखा. पत्र में कहा, "हमें उम्मीद है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि भारत अभी भी एक लोकतांत्रिक देश है. विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के घोर दुरुपयोग से लगता है कि हम लोकतंत्र से निरंकुशता में परिवर्तित हो गए हैं." लेटर में विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया.

'बीजेपी में शामिल होने के बाद...'

पत्र में विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी जिक्र किया कहा गया, "बीजेपी में शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियां ​​धीमी गति से चलती हैं. हिमंत बिस्वा सरमा की सीबीआई और ईडी ने 2014 और 2015 में शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की थी, लेकिन उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद मामला आगे ही नहीं बढ़ा." 

ये भी पढ़ें- Land For Job Scam: विस्तार से जानिए वो क्या है पूरा मामला, जिसमें राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई, लालू भी हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget