एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट केस में सबूतों की तलाश में CBI, गोवा में क्लब की 3D मैपिंग की

सोनाली फोगाट की मौत गोवा में 23 अगस्त 2022 को हुई थी. शुरूआती दौर में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था. गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था.

Sonali Phogat Case : बीजेपी नेता और बिग बॉस (Big boss) फेम सोनाली फोगाट(Sonali Phogat) केस के मामले में तेजी लाते हुए सीबीआई की टीम 18 सितंबर 2022 रविवार को 11 बजे नॉर्थ गोवा के कर्लिस नाईट क्लब में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सीबीआई की टीम के साथ उनकी फोरेंसिक टीम भी शामिल थी, जिन्हें मिलाकर पूरे 25 लोग मौके पर मौजूद थे.

कब हुई थी सोनाली फोगाट की मौत?

सोनाली फोगाट की मौत गोवा में 23 अगस्त 2022 को हुई थी. शुरूआती दौर में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था, लेकिन सोनाली के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया. इसके बाद गोवा पुलिस (Goa Police) ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था. फिर बाद में इसे सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया.

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे. पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर को इस मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

कर्लिस नाईट क्लब क्यों है जांच के घेरे में?

कर्लिस नाईट क्लब वही नाईट क्लब है जहां सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिया गया था. दरअसल, शनिवार को CBI की टीम गोवा के उस रिसॉर्ट में भी पहुंची जहां वह अपनी मौत से पहले रुकी थीं. सीबीआई की टीम ने कर्लिस नाइट क्लब के स्टाफ से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. इतना ही नही सीबीआई ने क्लब की 3D मैपिंग के साथ साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की.

सीबीआई की टीम ने नाईट क्लब के उस बाथरूम की भी गहनता से जांच की जहां सुधीर सांगवान सीसीटीवी में सोनाली फोगाट को ले जाता हुआ नजर आ रहा था. गौरतलब है कि सोनाली इस बाथरूम में करीब 2 घंटे रही थी और उसके बाद सुधीर सांगवान सोनाली को ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट ले गया था. 

सीबीआई की टीम कर्लिस नाईट क्लब में पहुंचने के बाद करीब 2 घंटे तक जांच करती रही. इसके बाद सीबीआई की टीम फिर ग्रैंड लियॉनी रिसोर्ट पहुंची. ग्रैंड लियॉनी रिसोर्ट में सीबीआई की टीम नें अपनी जांच को आगे बढ़ाया. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को सीबीआई की टीम सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह से पूछताछ भी कर सकती है. इस समय दोनों जेल में बंद है.

इनसे पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम अदालत में एप्लीकेशन लगा सकती है. इसके अलावा भी कुछ गवाहों के बयान बाकी हैं. सोमवार को सीबीआई की टीम उनके बयान दर्ज करेगी. 

ये भी पढ़ें:'ऑपरेशन लोटस' के दावों के बीच पंजाब सरकार पेश करेगी विश्वास मत, सीएम भगवंत मान ने किया ये एलान

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPad और Tablet पर मिलने वाली हैं ये किफायती डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget