एक्सप्लोरर

CBI Raid: ओडिशा पोस्टल भर्ती फ्रॉड में CBI की बड़ी कार्रवाई, 63 जगहों पर मारा छापा, जानिए क्या है पूरा मामला

Odisha Postal Recruitment Scam: CBI ने ओडिशा भुवनेश्वर पोस्टल सर्विस के डायरेक्टर की शिकायत पर कालाहांडी, नोपाड़ा, रायगाडा, नाबारनगपुर, कांधामाल, केंदुझर, मयूरभंज, बालासोर जैसे इलाकों में छापा मारा है.

CBI Raid in Odisha Postal Recruitment Scam: सीबीआई ने ओडिशा पोस्टल रिक्रूटमेंट सर्टिफिकेट धोखाधड़ी मामले में गुरुवार (13 जून 2024) को बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई की टीम ने 67 लोकेशन पर रेड डाली, जबकि ग्रामीण डाक सेवक एग्जाम के 63 कैंडिडेट्स और अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सीबीआई ने ओडिशा भुवनेश्वर पोस्टल सर्विस के डायरेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, टीम ने कालाहांडी, नोपाड़ा, रायगाडा, नाबारनगपुर, कांधामाल, केंदुझर, मयूरभंज, बालासोर और भदरक जैसे इलाकों में छापा मारा है. छापेमारी की कार्रवाई में 204 अधिकारी जिसमे 122 सीबीआई से और 82 अलग-अलग विभाग से शामिल हैं.

2023 में निकली थी भर्ती

सीबीआई ने 9 मई 2023 को पोस्टल डिपार्टमेंट की शिकायत पर आईपीसी की धारा 120बी, 420, 468, 471, 511 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 7(a)  के तहत ग्रामीण डाक सेवक एग्जाम के 63 कैंडिडेट्स के खिलाफ रेगुलर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) में 1,382 पोस्ट के लिए 27 जनवरी 2023 को ऑनलाइन एप्लिकेशन निकाली गई थी. इस एग्जाम के लिए दसवीं पास सर्टिफिकेट की जरूरत होती है. प्रोसेस के तहत स्टूडेंट्स को अपना सर्टिफिकेट, मार्कशीट्स सेंट्रलाइज्ड सर्वर पर अपलोड करना होता है. सिलेक्शन 10वी के नंबर के हिसाब से होना था. सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए और ईमेल पर जानकारी दी जानी थी और 15 दिन में डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन कराने के लिए कहा जाना था.

वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा

वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान पता चला कि 63 कैंडिडेट्स ने 10वी कक्षा के सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा कर रखा है. ये सर्टिफिकेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एजुकेशन, इलाहाबाद, वेस्ट बंगाल बोर्ड कोलकता, झारखंड अकैडमिक काउंसिल रांची से जारी किए गए थे. शिकायत में कहा गया था इस फर्जी सर्टिफिकेट को बनाने और सप्लाई करने में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था. इसी मामले में आज कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 67 जगहों पर रेड डालकर सबको चौंका दिया. अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी कागज नहीं मिल जाते छापेमारी चलती रहेगी.

ये भी पढ़ें

रायबरेली या वायनाड कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? हो गया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget