एक्सप्लोरर

रिश्वत लेने के आरोप में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक पकड़े गए अधिकारी का नाम राजेंद्रन है, जो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में ग्रुप स्पेशल ऐसेट मैनेजमेंट अधिकारी के तौर पर तैनात है.

नई दिल्ली: निजी बैंकों के ऐसे अधिकारी जो ग्राहकों का काम करने के बदले रिश्वत ले रहे हैं, अब वह सावधान हो जाएं क्योंकि निजी बैंकों के रिश्वतखोर अधिकारी भी अब सीबीआई के रडार पर हैं. सीबीआई ने चेन्नई स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के एक अधिकारी को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 3 मार्च 2021 तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक पकड़े गए अधिकारी का नाम राजेंद्रन है, जो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में ग्रुप स्पेशल ऐसेट मैनेजमेंट अधिकारी के तौर पर तैनात है. सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 18 लाख रुपए की नकदी और संपत्ति के दस्तावेजों के अलावा बैंक लॉकर का पता चला है. सीबीआई का कहना है कि शिकायतकर्ता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो चेन्नई कार्यालय को शिकायत की थी कि शिकायतकर्ता की फर्म ने 2005 से 2016 की अवधि के दौरान स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, डीबी ब्रांच, कोयम्बटूर से कुल 27 करोड़ 70 लाख (लगभग) के लिए ओड / टर्म लोन की सुविधाओं का लाभ उठाया था. बाद में शिकायतकर्ता के खाते कथित तौर पर एनपीए बन गए और बैंक और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया. इस पर बैंक ने SARFAESI अधिनियम, 2002 के तहत कार्रवाई शुरू की और आरोपी उधारकर्ताओं की अचल संपत्तियों का निपटान करने के लिए आरोपी राजेंद्रन अधिकृत अधिकारी था.

आरोप है कुछ मुद्दों को लेकर शिकायतकर्ता और बैंक के बीच विवाद बढ़ गया इस पर उधारकर्ता ने फरवरी, 2021 के दौरान ऋण वसूली न्यायाधिकरण अदालत, कोयंबटूर के समक्ष मामला दायर किया और बिक्री के खिलाफ स्थगन आदेश प्राप्त किया. चूंकि मामला DRT के समक्ष लंबित था, इसलिए अभियुक्त ने उधारकर्ता की मदद और समर्थन के लिए शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये रिश्वत मांगी. शिकायतकर्ता ने ही इस बाबत सीबीआई को शिकायत दी और CBI ने जाल बिछा कर आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी बैंक अधिकारी को सीबीआई मामलों के चेन्नई के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया और उसे 03.03.2021 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच जारी है.

ध्यान रहे कि अभी तक यही धारणा थी कि सीबीआई केवल सरकारी बैंकों के अधिकारियों को ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक प्राइवेट बैंकों के अधिकारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं और यदि ऐसी कोई शिकायत पाई गई तो निजी बैंकों के रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्नाव केस: यूपी पुलिस का दावा- प्रेम संबंध से इनकार करने पर युवक ने की थी हत्या, लड़की ने नंबर देने से किया था इनकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget