एक्सप्लोरर

आगुस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला: एस पी त्यागी गिरफ़्तार, तीन विदेशी दलालों की थी बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: सीबीआई ने आगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी, उनके भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी और एक वकील गौतम खेतान को गिरफ्तार किया है. एस पी त्यागी की गिरफ्तारी जहां गुड़गांव स्थित उनके घर से हुई, वही बाकी दो को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. इन्हें कल अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

सीबीआई ने इस मामले में अभी तक की जो जांच की है, उसके हिसाब से 3600 करोड़ रुपये के आगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद समझौते को पूरा करने के एवज में करीब 58 मिलियन यूरो की दलाली खाई गई थी, जिसका एक बड़ा हिस्सा एस पी त्यागी को अपने भाई संजीव त्यागी के जरिये मिला था.

जिस वक्त आगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर को खरीद के लिए चयन किया गया, उस वक्त एस पी त्यागी भारतीय वायुसेना के प्रमुख थे. सीबीआई की जांच के मुताबिक, आगुस्ता कंपनी को हेलिकॉप्टर सौदा दिलवान के लिए एस पी त्यागी ने तकनीकी नियमों में फेरफार की थी. वर्ष 2007-2008 के दौरान ये हुआ था.

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आगुस्ता वेस्टलैंड कंपनी को भारत से हेलिकॉप्टर खरीद का सौदा मिले, इसके लिए जिन तीन लोगों ने दलाली की थी, उसमें दो जहां स्विस नागरिक थे, वही एक ब्रिटिश नागरिक. दो स्विस दलालों के नाम हैं -हैश्के और गैरोसा, वही ब्रिटिश नागरिक का नाम है क्रिश्चियन मिशेल जेम्स.

इन तीनों के जरिये कुल 58 मिलियन यूरो की दलाली दी गई थी. ये पैसा हवाला के जरिये मॉरीशस और सिंगापोर के मार्फत भारत में लाया गया था और फिर इसे संंबंधित लोगों के बीच बांटा गया था, जिसमें एस पी त्यागी भी एक थे. एस पी त्यागी ने अपने भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी के जरिये ये रकम हासिल की थी. पेेशे से वकील गौतम खेतान ने दलाली की रकम हवाला के जरिये भारत में लाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसीलिए सीबीआई ने इन तीनों को गिरफ्तार किया है और इनसे आगे की पूछताछ जारी है. आने वाले दिनों में इस सिलसिले में कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

सीबीआई में आगु्स्ता वेस्टलैंड सहित बड़े घोटालों की जांच के लिए कुछ महीने पहले एक एसआईटी बनाई गई थी और इसका अध्यक्ष सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को बनाया गया था, जो फिलहाल सीबीआई के इंचार्ज डायरेक्टर भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget