एक्सप्लोरर

CBI Arrested Wildlife Smuggler: CBI का हरियाणा में बड़ा एक्शन, 4 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, तेंदुए की खाल, नाखून और जबड़े बरामद

वन्यजीव तस्करी मामले में सीबीआई की वन्यजीव अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने हरियाणा के पिंजौर से सोमवार (3 फरवरी, 2025) को भारी मात्रा में तेंदुए की खालें और तेंदुए के दांत बरामद किए हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की वन्यजीव अपराध शाखा ने सोमवार (3 फरवरी, 2025) को विशेष अभियान के तहत 4 शिकारियों को गिरफ्तार किया है. टीम ने तेंदुए समेत कई वन्यजीवों की खालें और अंग भी बरामद किए. सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी, कि कुछ लोग वन्यजीवों का अवैध शिकार और तस्करी कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर सीबीआई की वन्यजीव अपराध शाखा (Wildlife Crime Unit) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की टीम ने हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोका. टीम ने जब वाहन की तलाशी ली, तो वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद हुई.


तलाशी में क्या-क्या मिला?

तलाशी में टीम को 2 तेंदुए की खाल, 9 तेंदुए के दांत, 25 तेंदुए के नाखून, 3 तेंदुए के जबड़े के टुकड़े और ऊदबिलाव (ओटर) की 3 खाल मिली. इसके अलावा पैंगोलिन के कई शल्क भी बरामद हुए.


चार आरोपी गिरफ्तार, एक नेपाल पुलिस का पुराना अपराधी

टीम ने मौके से तीन आरोपियों पीरदास, वजीरा और रामदयाल को गिरफ्तार किया. चौथे आरोपी रोहतास को कालका रेलवे स्टेशन से पकड़ा. जांच में पता चला कि इनमें से एक आरोपी पहले भी नेपाल पुलिस द्वारा वन्यजीव अपराध के मामले में चार्जशीट हो चुका है. सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 61 (2) और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 40, 49, 49 B और 51 के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि इस कानून के तहत तेंदुआ और अन्य वन्यजीव संरक्षित श्रेणी (Schedule-I) में आते हैं. इनका शिकार करना या तस्करी करना गंभीर अपराध है, जिसमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

भारत में वन्यजीव तस्करी एक गंभीर समस्या

भारत में वन्यजीव तस्करी एक बड़ा संगठित अपराध बन चुका है. बता दें कि तस्कर तेंदुए, हाथी, गैंडे, पैंगोलिन और अन्य दुर्लभ जीवों का शिकार कर उनकी खाल, हड्डियां, दांत और नाखून अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचते हैं. इनकी मांग मुख्य रूप से चीन, वियतनाम और नेपाल में पारंपरिक दवाओं और गहनों के लिए होती है.

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में हर साल 400 से ज्यादा तेंदुओं का अवैध शिकार होता है. पैंगोलिन दुनिया का सबसे ज्यादा तस्करी किया जाने वाला जीव है, जिसे इसके शल्कों की वजह से मारा जाता है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के बावजूद, अवैध शिकार और तस्करी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget