एक्सप्लोरर

CBI Raids: रिश्वतखोरी के मामले में CBI की 16 जगहों पर छापेमारी, लिफाफों में मिली मोटी रकम, छह गिरफ्तार

सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक जो अधिकारी गिरफ्तार किये गये हैं उनमें रेलवे यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य माल परिवहन प्रबंधक पद पर तैनात अधिकारी शामिल है.

CBI Arrested Railway Officer Taking Bribe: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के आरोप में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें अन्य 2 रेलवे के अधिकारी और 3 निजी व्यक्ति शामिल है. सीबीआई ने इस मामले में पटना (Patna), सोनपुर (Sonpur), कोलकाता (Kolkata) समेत 16 जगहों पर छापेमारी कर 46 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है.

इस मामले के तार कोलकाता के बिजनेसमैन से जुड़ गए हैं साथ ही एक कार भी बरामद हुई है जिसमें रिश्वत की रकम लिफाफों में मिली है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें भारतीय रेल यातायात सेवा के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य माल परिवहन प्रबंधक पद पर तैनात संजय कुमार तथा दो अन्य अधिकारी रूपेश कुमार और सचिन मिश्रा शामिल है.

कहां तैनात थे ये अधिकारी?
यह दोनों अधिकारी भारतीय रेल यातायात सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं. दोनों ही अधिकारी समस्तीपुर और सोनपुर में तैनात थे. इनके अलावा आभा एग्रो एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता की कंपनी के नवल लोधा तथा मनोज लोधा और उत्तर दिनाजपुर के मनोज कुमार साहा शामिल है.

सीबीआई के मुताबिक इस मामले में इन आरोपियों के खिलाफ एक सूचना के आधार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोप था कि यह रेलवे अधिकारी प्राइवेट कंपनी के लोगों के साथ मिलकर रेलवे के तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर रेलवे को तो चूना लगा ही रहे हैं साथ ही अपने घर रिश्वत से भर रहे हैं. 

अधिकारियों पर क्या हैं आरोप?
आरोप है कि यह अधिकारी इन्हीं लोगों के साथ मिलकर सामान भेजने के लिए माल लदान में रेलवे रैक के पक्षपात पूर्ण आवंटन करते थे और अवैध रूप से रिश्वत लिया करते थे. यह भी आरोप है कि कोलकाता स्थित निजी कंपनी के निदेशक द्वारा उनकी फर्म के लिए सामान चढ़ाने के लिए अतिरिक्त समय और अन्य अनुचित लाभ आदि भी पहुंचाया करते थे.

कितने रुपये की रिश्वत का हो रहा था लेन-देन?
आरोप के मुताबिक इन रेल अधिकारियों की जिन कंपनियों से सेटिंग रहती थी उनके लोगों को नियमित रूप से रेलवे रेल सेवाएं दी जाती थी और उसके बदले मासिक आधार पर रिश्वत ली जाती थी. इसके बदले यह लोग अपने अधिकारों का प्रयोग कर इन निजी लोगों को उनके समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराते थे. आरोप के मुताबिक निजी कंपनी के निदेशक ने अपने भाई को 23 लाख रुपए से ज्यादा की रिश्वत पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न अधिकारियों को दिए जाने के निर्देश दिए. इसी रिश्वतखोरी के दौरान सीबीआई ने जाल बिछाकर इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई को कितने सबूत हाथ लगे?
सीबीआई (CBI) का दावा है कि उसे इस दौरान एक एसयूवी कार भी बरामद हुई जिसमें रिश्वत के लिए नगद राशि से भरे हुए छह लिफाफे मिले. जिनमें लगभग 29 लाख रुपए की रकम थी. सूचना के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना सोनपुर हाजीपुर समस्तीपुर कोलकाता आदि सहित 16 स्थानों पर तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और 46 लाख ₹50 हजार बरामद हुए. इसमें रिश्वत के लिफाफे भी शामिल हैं. सीबीआई गिरफ्तार आरोपियों को विशेष अदालत के सामने पेश करेंगी.

Monsoon Session: लोकसभा में महंगाई पर चर्चा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- 'भारत का मंदी की चपेट में आने का कोई सवाल ही नहीं'

Kashmir Biryani Scam: 43 लाख की बिरयानी घोटाला केस में एफआईआर दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget