एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: सुबह 4.30 बजे गिरफ्तार हुआ आरोपी विधायक, यहां पढ़ें गिरफ्तारी की 'फिल्मी कहानी'

उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने सेंगर को उसके घर से गिरफ्तार किया है.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक को सुबह साढ़े चार बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया. कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद उनके इंदिरा नगर इलाके के घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद भी दबंग विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अकड़ देखने को मिली.

मीडिया के सामने उसने कहा कि वो खुद सीबीआई के अधिकारियों से मिलने आया है. बता दें कि सेंगर के खिलाफ रविवार रात 2.30 बजे एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज है. गिरफ्तार किए घए विधायक को फिलहाल सीबीआई के लखनऊ मुख्यालय में रखा गया है.

कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी की पूरी कहानी सीबीआई की टीम रात 9 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरु की थी. रात भर सीबीआई के एसपी राघवेंद्र वत्स के साथ लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार टीम इस बात पर मंथन करती रही की गिरफ्तार कैसे किया जाए?

विधायक सहित उसके सभी करिबियों के नंबर बंद थे इसलिए ट्रैस नहीं हो पा रहे थे, टीम को दिक्कत हुई. सीबीआई और लखनऊ पुलिस की टीम रात में 11 बजे विधायक के सरकारी आवास पर पहुंची. वहां विधायक नहीं मिले करीबियों पूछताछ की इसके बाद भी कुछ पता नहीं चला.

इसके बाद पुलिस उस अस्पताल गई जहां विधायक की पत्नी का इलाज चल रहा है. वहां से भी सीबीआई को विधायक के बार में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद एक टीम बीएसपी के विधायक अनिल सिंह के घर विक्रम खण्ड गोमती नगर में पहुंची वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा.

इसके बाद सीबीआई और लखनऊ पुलिस ने और हाथपैर मारे. टीम बीजेपी विधायक और कुलदीप सिंह सेंगर के रिश्तेदार शैलेंद्र सिंह शैलू के घर पहुंची लेकिन यहां भी कुछ हाथ नहीं लगा. सीबीआई और लखनऊ पुलिस की टीम रात के 2 बजे करीब लखनऊ एसएसपी के दफ्तर पर वापस आ गई.

इसके बाद टीम ने विधायक के सरकारी गनर के मोबाइल नंबर को तलाशा और उससे बात की, इस दौरान पता चला कि विधायक लखनऊ के इंद्रा नगर वाले घर पर हैं. इसके बाग सुबह 4.30 बजे सीबीआई और लखनऊ पुलिस की टीम में इंदिरा नगर वाले घर से गिरफ्तार कर लिया और सीबीआई मुख्यालय लेकर आ गई.

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इस बात का अंदाजा था कि आज रात बड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसीलिए उसने अपना और अपने सभी करीबियों का फोन बंद करवा दिया था. विधायक ने अपने फोन से आखिरी बार अपनी पत्नी से बात की थो वो भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए.

आज इलाहबाद हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला बुधवार पीड़िता की शिकायत पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था. गुरुवार को इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि आप एक घंटे में बताएं कि विधायक को गिरफ्तार करेंगे या नहीं? इस पर यूपी सरकार ने कहा कि हमारे पास विधायक के खिलाफ सबूत नहीं हैं. पूरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज दोपहर दो बजे फैसला सुनाने के लिए कहा.

विधायक पर किन किन धाराओं में दर्ज है केस? पीड़िता की मां की तहरीर पर उन्नाव के माखी थाने में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया गया है. गुरुवार को यूपी के डीजीपी ने कहा था कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है इसलिए गिरफ्तारी पर फैसला सीबीआई ही लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget