एक्सप्लोरर

सरकार के कठपुतली की तरह काम रही है सीबीआई: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सीबीआई पर वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला से जुड़ी झूठी खबर चलवा कर सरकार की ठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए आज मोदी सरकार पर हमला बोला.

विपक्षी पार्टी ने कहा कि सरकार पिंजड़े में बंद सीबीआई के जरिए नोटबंदी के संकट को ढंकने में कामयाब नहीं होगी और इसके बजाय उसे संसद में जवाब देना चाहिए.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सीबीआई को दुर्भावनापूर्ण खबरें चलवाने की बात भी कबूल करनी चाहिए और मीडिया को ऐसे पैंतरों में नहीं फंसना चाहिए.

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय को जिम्मेदार ठहराये जाने की खबरों के बाद उन्होंने यह बात कही.

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पिंजड़े में बंद सीबीआई मोदी जी के विनाशकारी नोटबंदी संकट को ढकने में कामयाब नहीं होगी. अब संसद में मोदी सरकार के जवाब देने का वक्त है.’’

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘अपने मालिक के प्रतिशोध लेने की मशीन की तरह काम करने की बजाय सीबीआई के गैर नियुक्त प्रमुख और कंपनी के पास दुर्भावनापूर्ण खबरे चलवाने की बात स्वीकार करने का साहस होना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया के दोस्तो से अनुरोध है कि वे सीबीआई की झूठी खबरों को चलवाने में गैरइरादतन माध्यम ना बनें, जो झूठ फैलाने में सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही है.’’ पूर्व वायुसेना प्रमुख की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट में दावा किया था कि अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला सामूहिक था और प्रधानमंत्री कार्यालय भी इसका हिस्सा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget