एक्सप्लोरर

हरियाणा: पराली जलाने वाले 5 किसानों पर मामला दर्ज, 45 पर लगा जुर्माना

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरीश नागपाल का कहना है कि हरियाणा में इस बार पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है. जहां-जहां पराली जलाने के मामले सामने आए हैं वहां पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है.

नई दिल्ली: बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से दिल्ली की जनता का बुरा हाल है. वहीं प्रशासन ने अपनी सख्ती किसानों पर दिखाते हुए उन पर मामले दर्ज करवाएं हैं. जिस पर अब जमकर राजनीति हो रही है. अंबाला में कृषि विभाग ने 5 किसानों पर मामले दर्ज करवाएं हैं. इसके अलावा 45 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है.

मामले को लेकर बीजेपी विधायक अनिल विज का कहना है कि इस बार हरियाणा में 34 फीसदी कमी पराली जलाने के मामलों में आई है. तो वहीं इनेलो विधायक अभय चौटाला का कहना है कि किसान के पराली जलाने से महज 5 से 7 प्रतिशत प्रदूषण फैलता है. सरकार किसानों पर तो कार्रवाई कर रही है लेकिन बाकी प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही. चौटाला ने किसानों पर दर्ज हो रहे मुकदमों को गलत करार दिया.

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरीश नागपाल का कहना है कि हरियाणा में इस बार पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है. जहां-जहां पराली जलाने के मामले सामने आए हैं वहां पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही किसानों से जुर्माना भी वसूला गया है. नागपाल ने बताया कि अंबाला में पिछले साल 115 मामले खेतों में पराली जलाने के आये थे, लेकिन इस बार महज 50 मामले सामने आये हैं. आपको बता दें कि अंबाला में कृषि विभाग ने 5 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही बाकि किसानों से 1 लाख 30 हजार रूपए जुर्माने की वसूली की गई है.

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने किसानों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. इस मामले पर बातचीत करते हुए अनिल विज ने बताया कि पराली जलाने की सूचना देने वालों को भी हरियाणा सरकार ने इनाम देने का ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget