एक्सप्लोरर

खड़गे कमेटी के सामने 22 जून को दोबारा पेश होंगे कैप्टन, सोनिया से मुलाकात भी संभव

पंजाब कांग्रेस के विवाद पर राहुल गांधी बहुत करीब से नजर बनाए हुए हैं. बीते एक हफ्ते में उन्होंने कमेटी के सदस्यों मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल, हरीश रावत से दो बार मुलाकात की और अपने सुझाव दिए.

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस और कैप्टन सरकार में फेरबदल करने और नेताओं के विवाद को खत्म करने के मकसद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई कमेटी के सामने कैप्टन अमरिंदर सिंह 22 जून को दोबारा पेश होंगे. अहम बात यह भी है कि कैप्टन के करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी हो सकती है. 

पंजाब कांग्रेस के विवाद पर राहुल गांधी बहुत करीब से नजर बनाए हुए हैं. बीते एक हफ्ते में उन्होंने कमेटी के सदस्यों मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल, हरीश रावत से दो बार मुलाकात की और अपने सुझाव दिए. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वह चाहती है कमेटी ऐसा फार्मूला बनाए जिसपर सभी पक्ष राजी हों ताकि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके. 

इससे पहले जून के पहले हफ्ते में कैप्टन ने तीन घन्टों तक इस कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा था. कैप्टन से पहले सभी मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों, सांसदों से एक-एक कर मिलने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप दी थी. लेकिन स्थिति की जटिलता इसी बात से जाहिर होती है कि रिपोर्ट सौंपे जाने के करीब दो हफ्ते बाद भी कांग्रेस नेतृत्व किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा है.

यही वजह है कि रिपोर्ट सौंपने के बाद भी समिति के सदस्य कई दौर की बैठकों में माथापच्ची कर चुके हैं. जो अहम फैसले लिए जाने है उनमें सबसे अहम है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद. कैप्टन सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना है. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनने वाली कमेटियों को भी अंतिम रूप दिया जाना है. समाज के सभी वर्गों और बड़े चेहरों को एडजस्ट करने की चुनौती है. हालांकि सबकी नजर इस बात पर है कि कैप्टन के खिलाफ बगावत करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को क्या मिलता है! 

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के नेताओं ने कमेटी के सामने कैप्टन के नेतृत्व से ज्यादा उनके कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी. ज्यादातर नेताओं ने गुरुग्रंथ साहिब बेअदबी के मामले में कार्रवाई की मांग की. हालांकि इस मुद्दे को लेकर सबसे मुखर नवजोत सिंह सिद्धू को कमान दिए जाने की पैरवी भी किसी ने नहीं की. लेकिन फिर भी ज्यादातर की यही राय थी कि सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है.

माना जा रहा है कि मंगलवार सुबह 11 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा करने के बाद कमेटी किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी. संभव है कि इसके बाद कैप्टन दस जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. फिलहाल कैप्टन की कुर्सी को कोई खतरा तो नहीं है लेकिन महीने में दो-दो बार उनका दिल्ली आना बताता है कि उनकी स्थिति कमजोर हो चुकी है.

गृह मंत्री अमित शाह से दोबारा मिले बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, कयासों का दौर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget