एक्सप्लोरर

अमरिंदर सिंह ने प्रार्थनाओं और मंत्रोच्चार के बीच संभाला पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यभार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब सचिवालय में बहुधर्म प्रार्थनाओं के बीच अपने नए कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया. सिंह ने जब अपने नए मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, विधायकों एवं समर्थकों के साथ पंजाब सचिवालय में कदम रखा तो दूसरे तल पर मुख्यमंत्री कार्यालय में भागवत् गीता, गुरूग्रंथ साहिब, कुरान और बाइबिल का पाठ किया गया. अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे. इससे पहले वह 2002-07 के दौरान मुख्यमंत्री रहे थे.

अमरिंदर सिंह ने नौ सदस्यीय मंत्रिपरिषद के साथ आज पंजाब के राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

पदभार ग्रहण करने के बाद अमरिंदर ने कहा कि वह अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं और उनकी सरकार शनिवार को मंत्रिमंडल की अपनी पहली बैठक में कई अहम निर्णय लेगी. उन्होंने मादक पदार्थ की बुराई को राज्य से चार हफ्ते में दूर करने के लिए विशेष कार्यबल गठित करने का अपना वादा दोहराया.

पंजाब कैबिनेट: मोहिन्द्रा को स्वास्थ्य, सिद्धू को स्थानीय प्रशासन, मनप्रीत को वित्त विभाग

 पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गृह मंत्रालय सहित कुछ विभागों के प्रभार अपने पास रखे हैं जबकि वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिन्द्रा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है. उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय प्रशासन विभाग जबकि मनप्रीत बादल को पंजाब का नया वित्तमंत्री बनाया गया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने यहां कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की सलाह और सिफारिश पर राज्यपाल पीवी सिंह बदनोरे ने नये मंत्रियों को उनका विभाग बांटा. उन्होंने कहा कि अमरिन्दर के पास सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह, विधि, सतर्कता के अलावा मंत्रियों में नहीं बांटे गये अन्य मंत्रालयों का प्रभार है.

अमरिन्दर सिंह के बाद सबसे वरिष्ठ नेता मोहिन्द्रा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अनुसंधान और मेडिकल शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है. सिद्धू को स्थानीय प्रशासन, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, अभिलेखागार और संग्रहालय विभाग सौंपा गया है.

मनप्रीत बादल को वित्त मंत्रालय

मनप्रीत बादल को वित्त मंत्रालय के अलावा योजना एवं रोजगार सृजन विभाग सौंपा गया है. बादल परिवार से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत पूर्ववर्ती अकाली सरकार के दौरान 2007 में भी वित्तमंत्री रह चुके हैं. वन, प्रकाशन एवं स्टेशनरी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों का प्रभार साधू सिंह धरमसोट के पास होगा.

त्रिपत राजिन्दर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास, पंचायत, जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग दिया गया है जबकि राणा गुरजीत सिंह को सिंचाई तथा बिजली विभाग सौंपा गया है. चरनजीत सिंह चन्नी को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दिया गया है. इसबीच, अरूणा चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया है.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रजिया सुल्ताना को पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर), सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सौंपा गया है. विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. उनके साथ नौ मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget