एक्सप्लोरर

अकाली नेता Bikram Singh Majithia के पक्ष में उतरे Captain Amarinder Singh, ड्रग्स मामले में FIR को बताया गलत

Captain Amarinder Singh अकाली नेता Bikram Singh Majithia के पक्ष में उतर गए हैं. उन्होंने ड्रग्स मामले में हुए FIR को बताया गलत है.

Bikram Singh Majithia Drugs Case: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में केस दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ एक्शन को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि बिक्रम मजीठिया पर जो केस दर्ज हुआ है वह गलत हुआ है. उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ रिपोर्ट हाई कोर्ट में सील पड़ी हुई है. कैप्टन अमरिंदर ने सवालिया लहजे में पूछा कि आप बिना किसी सबूत के किसी पर केस कैसे कर सकते हैं? आप (पंजाब सरकार) राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए ऐसे क्यों कर रहे हैं?

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मादक पदार्थों के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' के चलते उठाया गया कदम करार दिया है. मजीठिया के खिलाफ मोहाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

इस केस को लेकर प्रकाश सिंह बादल ने मुक्तसर में मीडिया से बात करते हुए कहा था, ''हमें पहले से यह पता था.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बादल परिवार और मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने और उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस के तीन प्रमुखों को बदला.

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल ने कहा था, ''आप जहां चाहते हैं, मुझे वहां ले चलिए, मैं तैयार हूं. इस प्रकार से प्रतिशोध लेने वाली हर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.'' उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की सेवा करना है, न कि 'राजनीतिक प्रतिशोध' लेने के लिए काम करना. शिअद ने कुछ दिन पहले आशंका जताई थी कि मजीठिया को किसी 'झूठे' मामले में फंसाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget