एक्सप्लोरर

चीन के साथ जंग हुई तो पाकिस्तान के साथ भी लड़ना होगा युद्ध-कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कहा कि मेरी बातों को याद रखिए, अगर चीन के साथ जंग हुई तो इसमें पाकिस्तान भी शामिल होगा और हमें सम्मिलित युद्ध लड़ना होगा.

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चीन के साथ जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बेहद बढ़ा हुआ है और गाहे-बगाहे इस बात की चर्चा होती रहती है कि अगर चीन के साथ युद्ध हुआ तो क्या होगा. इसी सिलसिले में पंजाब के सीएम ने अब बड़ी बात कही है.

चीन के साथ जंग हुई तो पाकिस्तान से भी लड़ना होगा- अमरिंदर सिंह एक समाचारपत्र से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर चीन के साथ युद्ध हुआ तो हमें पाकिस्तान के साथ भी जंग लड़नी होगी क्योंकि वो इस लड़ाई में शामिल होगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 'मेरी बातों को याद रखिए, अगर चीन के साथ जंग हुई तो इसमें पाकिस्तान भी शामिल होगा और हमें सम्मिलित युद्ध लड़ना होगा. लिहाजा हमें अपनी सेना को और मजबूत बनाने की जरूरत है.

पहली बार नहीं आए चीन के सैनिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि चीन के सैनिक कोई पहली बार गलवान में नहीं आए हैं, वो 1962 में भी आए थे लेकिन ये सच है कि उस वक्त हमारे हालात अभी के मुकाबले काफी अच्छे और बेहतर थे. इस समय गलवान में हमारी सेना की 10 ब्रिगेड की तैनाती है और ये चीन की बेवकूफी होगी अगर वो सोचता है कि वो भारत पर चढ़ाई कर सकता है. 1967 में भी खूनी झड़प और संघर्ष हुआ था जिसमें उनको सबक मिला था और अगर वो दूसरी बार कोशिश करते हैं तो फिर ऐसा ही होगा.

चीन बढ़ा रहा है अपनी ताकत पंजाब के सीएम ने ये भी कहा कि 'चीन गतिरोध वाले इलाके में अपनी ताकत और उपस्थिति बढ़ा रहा है चाहे वो तिब्बती पठार हो या हिंद महासागर..ऐसे में हमें अपनी सेना को और मजबूत करने की जरूरत है. कैप्टन ने ये भी कहा कि चीन हिमाचल के इलाके से लेकर सिक्किम और अरुणाचल में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और इलाकों की मांग कर रहा है. आखिर ये सब कब रुकेगा. भारत इसको सिर्फ सेना के शौर्य के दम पर ही रोक सकता है.'

सेना मजबूत हुई तो सामने वाला तीन बार सोचेगा अमरिंदर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार को सेना की ताकत बढ़ाने के लिए संसाधनों पर काम करना होगा. जब हम मजबूत होंगे तो दूसरे लोग कुछ करने से पहले तीन बार सोचेंगे.

ये भी पढ़ें

सोनिया गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस दल में किए बड़े बदलाव, हाल में चिट्ठी लिखने वालों में से किसी को नहीं मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget