एक्सप्लोरर

CAA Protest: तनाव के बीच लोगों ने किया प्रदर्शन, कुल मिलाकर नियंत्रण में रही स्थिति

जुमे की नमाज के दौरान सीलमपुर इलाके में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच में नमाज अदा की गई है. साथ ही कहीं न कहीं कुछ तनाव का माहौल देखा गया.

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का दौर अब धीरे-धीरे शांत हो रहा है. हालांकि पिछले शुक्रवार 20 दिसंबर को देश के कई राज्यों खासकर यूपी में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन ने इस जुमे के लिए खास इंतजाम किए थे. आज के दिन सीएए को लेकर दोबारा हिंसा होने की आशंका के चलते यूपी सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट बंद करवा दिया था. 20 दिसंबर शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया गया था जो काफी उग्र हो गया था. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था और कई शहरों में तो आगजनी भी की गई जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया था.

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 21 जिलों में शुक्रवार आधी रात तक के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद किया. हालांकि शुरुआत में राज्य के नौ जिलों में इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक आदेश जारी किया कि शुक्रवार आधी रात तक 21 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी.

गाजियाबाद में स्थिति रही सामान्य बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 20 दिसंबर को पुलिस पर पथराव किया और जमकर विरोध किया गया था. वहीं आज 27 दिसंबर एक बार फिर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हालात सामान्य रहे. आज जुमे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखाई दे रहा है. गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे सुबह से ही गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को समझा बुझा रहे हैं. साथ ही स्थिति सामान्य रहे इस बात का निरीक्षण भी कर रहे हैं. इस मौके पर खास बातचीत में एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल मुस्तैद है हर स्थिति से निपटने के लिए जो लोग दंगाई हैं उन को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है और आगे भी की जाएगी. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है

दिल्ली के सीलमपुर में रहे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त जुमे की नमाज के दौरान सीलमपुर इलाके में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच में नमाज अदा की गई है. साथ ही कहीं न कहीं कुछ तनाव का माहौल देखा गया लेकिन इस बीच छठी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची ने डीसीपी नार्थ ईस्ट को फूल देकर इलाके में शांति कायम रखने की गुजारिश की है.

कई जिलों में इंटरनेट सेवा प्रभावित शुक्रवार की नमाज के बाद कोई अफवाह न फैले इसके लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए जिलाधिकारियों द्वारा इंटरनेट सेवा आंशिक या पूरी तरह से प्रभावित रखने का फैसला लिया गया था. इन में प्रमुख रूप से कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, बिजनौर, हापुड़, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, बहराइच, बरेली, मुजफ्फरनगर, संभल, वाराणसी, आजमगढ़, मुरादाबाद, आगरा शामिल हैं. इन लगभग सभी जिलों में सीएए के विरोध में हिंसा हुई थी.

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी, पुलिस कर रही है फ्लैगमार्च अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और जगह जगह फ्लैगमार्च किया जा रहा है. ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों के नेताओं से मुलाक़ात कर शांत रहने की अपील की जिसका असर भी देखने को मिला. कुल मिलाकर आज जुमे के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया था और इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी स्थिति शांतिपूर्ण रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget