एक्सप्लोरर

CAA विरोध प्रदर्शन: यूपी के रामपुर में हुई हिंसा में आजम खान के करीबियों के शामिल होने का खुलासा

रामपुर में 21 दिसंबर को उलेमाओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी. रामपुर प्रशासन से अनुमति न मिलने के बावजूद भी उलेमाओं ने अपने इस प्रदर्शन के लिए लोगों को सड़कों पर बुला लिया था.

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब राजनीतिक एंगल भी निकल कर सामने आ रहा है. इस हिंसक प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के करीबियों के शामिल होने का खुलासा हुआ है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए लोगों की पहचान में जुट गई है.

हिंसा के मामले में जिन 150 आरोपियों को चिन्हित किया गया है उसमें से आधे दर्जन से अधिक लोग समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान के करीबी बताए जा रहे हैं.

इस बात का खुलासा होने के बाद अब पुलिस 21 दिसंबर को रामपुर में हुए पथराव, आगजनी और हिंसा का षड्यंत्र रचने में राजनैतिक दल की साजिश को लेकर जांच में जुट गई है. हिंसा के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि इसमें राजनैतिक दल के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं.

पुलिस अधिकारी का बयान

पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने आरोपियों को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा. हालांकि, उनका इशारा आजम खान और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर था. इशारे-इशारों में ही उन्होंने कहा कि रामपुर में हुए उपद्रव में लगभग आधा दर्जन लोग एक राजनैतिक दल विशेष के कार्यकर्ता हैं.

रामपुर में 21 दिसंबर को उलेमाओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी. रामपुर प्रशासन से अनुमति न मिलने के बावजूद भी उलेमाओं ने अपने इस प्रदर्शन के लिए लोगों को सड़कों पर बुला लिया था.

'प्रदर्शनकारियों ने की थी आगजनी'

21 दिसंबर को रामपुर में उमड़ी भीड़ ने सड़कों पर लगी बेरीकेटिंग को तोड़ दिया. पुलिस पर पत्थरबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की थी. हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस दौरान एक युवक की मौत गोली लगने से हो गई.

पुलिस ने चौराहे पर लगी सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर राजनैतिक दलों की मौजूदगी और इसके पीछे की वजह को जानने में जुट गई है.

बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जारी विरोध प्रदर्शन और इस दौरान हुए हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस सख्त हो गई है. पुलिस ने हिंसा करने वाले कथित तौर 150 लोगों को चिन्हित किया है.

नागरिकता कानून और NRC पर मोदी सरकार को मिला उद्धव ठाकरे का साथ, कहा- PM पर भरोसा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget