एक्सप्लोरर

बीजेपी ने तय किया दिल्ली चुनाव का एजेंडा, राष्ट्रवाद बनाम अराजकता के मुद्दे पर लड़ेगी

दिल्ली बीजेपी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद का बीजेपी का चेहरा कौन होगा इसको लेकर फिलहाल अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. बीजेपी अब पूरी तरह से चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों को लेकर बीजेपी ने शंखनाद कर दिया है. बीजेपी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि दिल्ली चुनावों में मुकाबला आराजकवाद और राष्ट्रवाद के बीच होगा. इसे लेकर बीजेपी के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

साढ़े 4 सालों तक जनता को करते रहे गुमराह- जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार लगातार मोदी सरकार पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाती रही जबकि सच यह है कि वह खुद काम करना ही नहीं चाहते थे. इसी वजह से साढ़े 4 सालों तक काम नहीं किया लेकिन जैसे ही चुनावों की तारीख करीब आई एक के बाद एक ऐलान किए जाने लगे. इसके जरिये वो जनता को दिखाने की कोशिश में जुटे हैं कि केजरीवाल सरकार ने जनता के हित में कितने कदम उठाए हैं और फैसले लिए हैं. जबकि इससे पहले वह कहते रहे कि केंद्र की मोदी सरकार काम नहीं करने दे रही, आखिर अब क्या बदल गया अब कैसे वो एक के बाद एक घोषणाएं कर पा रहे हैं.

कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा अभी तय नहीं

दिल्ली बीजेपी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद का बीजेपी का चेहरा कौन होगा इसको लेकर फिलहाल अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. यह रणनीति का हिस्सा है जब एक बार कुछ तय होगा तब उस बारे में जानकारी दी जाएगी.

दिल्ली में हुई हिंसा के लिए आप और कांग्रेस ज़िम्मेदार- बीजेपी

बीजेपी ने इसके साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है की हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून पर दोनों ही पार्टियों ने जनता को गुमराह किया और जो भी हिंसा हुई उसकी जिम्मेदार ये दोनों राजनैतिक पार्टियां ही हैं. दिल्ली चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आप ज़िम्मेदार हैं. ये दोनों ही दल हिंसा की भर्त्सना नहीं करते, उल्टा उनके नेता लोगों को गुमराह कर उकसाते नज़र आते हैं. पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में 3 जगह हिंसा हुई और इन हिंसा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का नाम सामने आया. जामिया में कांग्रेस के आसिफ मोहम्मद खान और आप विधायक अमानत उल्ला खान पर उकसाने का आरोप लगा. जबकि सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आप पार्षद पर आरोप लगा. इसी तरह जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद प्राचा पर आरोप है.

केजरीवाल ने जनता को गुमराह किया- बीजेपी

बीजेपी ने साफ किया है कि उनका कैंपेन पॉजिटिव कैंपेन रहेगा. लेकिन इस दौरान वो केजरीवाल सरकार की नाकामियों और किस तरह से केजरीवाल ने जनता को गुमराह किया है उसका खुलासा जनता के बीच जाकर करेंगे.

एमसीडी के काम का श्रेय भी खुद लेती है केजरीवाल सरकार- जावड़ेकर

एमसीडी पर लगातार केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केजरीवाल एमसीडी पर आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह उसको काम करने ही नहीं देते और एमसीडी का पैसा भी दबाकर रखते हैं. वहीं जब एमसीडी कुछ अच्छा काम करती है तो उसका श्रेय खुद केजरीवाल और उनके मंत्री लेने लगते हैं. मसलन डेंगू की रोकथाम के लिए एमसीडी ने जागरूकता अभियान चलाया उससे डेंगू के मामले कम हुए लेकिन केजरीवाल और उनके मंत्री उसका श्रेय लेने में जुटे हैं. यही हाल प्रदूषण का भी है, प्रदूषण कम करने को लेकर केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया और अगर केंद्र सरकार ने कुछ कदम उठाए तो उसका श्रेय वह खुद लेने में आ गया जाते हैं.

अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर गुमराह कर रही केजरीवाल सरकार- प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार जनता को गुमराह कर रही है. केजरीवाल सरकार जगह-जगह पोस्टर लगाकर बीजेपी पर धोखा देने का आरोप लगा रही है जबकि संसद से जो बिल पास हुआ है और जो कानून की शक्ल ले चुका है उस कानून में ही साफ तौर पर कहा गया है कि झुग्गी में रहने वाले लोगों को उसका मालिकाना हक दिया जाएगा. इसी दुविधा को दूर करने के लिए बीजेपी जल्द ही जहां झुग्गी वहां मकान का कैंपेन चलाते हुए अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए फॉर्म भरवा कर डीडीए में जमा करवाएगी, जिससे कि लोगों को जल्द से जल्द मालिकाना हक मिल सके.

जल्द हो सकता है चुनावों की तारीखों का ऐलान

दिल्ली चुनावों की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है और इसी वजह से बीजेपी अब पूरी तरह से चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें ही आयीं थीं.

यह भी पढ़ें-

भारत ने 2019 में 15 लाख बांग्लादेशियों को दिया वीजा, बना नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget