एक्सप्लोरर

CAA: लखनऊ में हिंसा पर सीएम योगी ने कहा-उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए बवाल पर सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इन घटनाओं को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. लखनऊ की घटना को लेकर सीएम योगी खासे नाराज नजर आए.

यूपी के कई इलाकों में शुक्रवार को भी लोग नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य में सबसे अधिक प्रदर्शन लखनऊ और संभल में हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक यूपी में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गुरुवार को 6 बजे के करीब लोकभवन में अधिकारियों के साथ बैठक से पहले सीएम योगी ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नागरिकता कानून को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है. उन्होने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. आगजनी और पथराव को लेकर सीएम योगी का कहना था कि इसके लिए जांच कराई जा रही है. वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान कराई जाएगी. सीएम ने साफ कहा कि जो भी उपद्रवी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

सीएम योगी ने कहा लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. सीएम ने कहा कि लखनऊ और संभल में दंगा करते लोग सीसीटीवी में दिख रहे हैं. इन सभी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों की हम लोग संपत्ति जब्त करेंगे और इसके जरिए नुकसान की भरपाई करेंगे. लखनऊ और सम्भल की घटनाओं पर उनका कहना था कि इसमें शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही साथ इनकी संपत्ति जब्त करके नुकसान का जुर्माना भी लिया जाएगा.

आज लखनऊ में हिंसा की घटनाओं को लेकर माना जा रहा है कि इनकी जांच के भी आदेश दिए जा सकते हैं. सीएम ने आज हुई घटनाओं पर अधिकारियों से जानकारी ली है.

लखनऊ में इन जगहों पर हुईं घटनाएं

लखनऊ के डालीगंज, परिवर्तन चौक और खदरारोड पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल और तोड़फोड की. यहां प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. उपद्रवियों ने कई जगह पर वाहनों में आग लगा दी. परिर्वतन चौक पर भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया.

नागरिकता कानून: भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद भी जामा मस्जिद पहुंचे, लोगों का प्रदर्शन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget