एक्सप्लोरर

ByPolls Result: रामगढ़ में कांग्रेस 12 हजार से अधिक वोटों से जीती, जींद में बीजेपी को बढ़त

अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

नई दिल्ली: राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर खान ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हो गए हैं. शाफिया को 83,311, बीजेपी के सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले.

वहीं हरियाणा के जींद सीट पर बीजेपी कुछ वोटों से आगे चल रही है. यहां शुरुआती रुझान में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला आगे चल रहे थे. लेकिन चौथे राउंड के बाद बीजेपी आगे निकल गई. पार्टी करीब दो हज़ार वोटों से आगे चल रही है. यहां कांग्रेस को अब तक 7614, जेजेपी को 13443 और बीजेपी को 15481 वोट मिले हैं. इस सीट पर 28 जनवरी को उपचुनाव हुआ था जिसके लिये दो महिलाओं समेत 21 उम्मीदवार मैदान में थे.

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन से यह सीट रिक्त हुई है. बीजेपी ने मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को उम्मीदवार घोषित किया था. हरिचंद दो बार इस सीट से विधायक रह चुके थे. कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैथल से मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है वहीं इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को उम्मीदवार बनाया है.

इनेलो के टूट कर नई पार्टी बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिये भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है. जेजेपी ने जेल में बंद अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित किया था.

रामगढ़ रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था. राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था. बीएसपी प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. रामगढ़ के चुनावी मैदान में 20 उम्मीदवार थे. बीजेपी ने सुखवंत सिंह और बीएसपी ने जगत सिंह को उम्मीदवार बनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget