एक्सप्लोरर

उत्तराखंड उपचुनाव: बीजेपी के लिए राहत, थराली विधानसभा सीट जीती

देहरादून: बीजेपी की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने थराली (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जीतराम शाह को 1981 मतों से हराकर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार का सामना करने वाली बीजेपी के लिए यह एक राहत की तरह है. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी को कुल 25737 मत मिले जबकि जीतराम शाह के पक्ष में 23756 वोट पड़े.

चमोली जिले की थराली सीट पर मिली विजय से सत्तर सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्ताधारी बीजेपी के सदस्यों की संख्या एक बार फिर 57 हो गई है. मुन्नी, थराली विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत मगनलाल शाह की पत्नी हैं. मगनलाल का इस साल की शुरूआत में बीमारी के चलते निधन हो गया था.

उपचुनाव का नतीजा आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी की जीत का श्रेय जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जनता तक पहुंचाया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यद्यपि हर चुनावी जीत में कई कारक महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन मैं इस जीत का श्रेय मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को देना चाहूंगा जो प्रधानमंत्री के विजन को हर घर तक ले गये.’’

उधर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के फैसले को स्वीकार करती है. उन्होंने कहा, ‘‘हम थराली की जनता का सम्मान करते हैं. हम उन कारणों का विश्लेषण करेंगे जिनकी वजह से हमारी हार हुई.’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस बात के लिए खुश हैं कि पार्टी ने थराली में अपने विरोधी को कड़ी टक्कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget